जशपुर : जिले जशपुर में 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जम्बूरी 2025 का आयोजित की गई है। इस दौरान वन विभाग द्वारा नीमगांव में बर्डवॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आये पर्यटकों द्वारा बर्डवॉक के दौरान नीमगांव वेटलैण्ड में आये प्रवासी पक्षियों को देखा। नीमगांव में उपस्थित प्रवासी पक्षी के कुल 51 प्रजाति को देखा गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।
Read MoreTag: #ExploreJashpur
चार दिन, हजारों पर्यटक और अनगिनत रोमांच — जशपुर जम्बुरी ने लिखी सफलता की नई कहानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास रंग लाए!
पर्यटकों ने चार दिनों तक प्रकृति की गोद में एडवेंचर का भरपूर आनंद लिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को दे रहे बढ़ावा जशपुर : तीसरे दिन की शुरुआत हुई देश देखा से, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट स्थानीय नाश्ता किया और हल्की-फुल्की गतिविधियों के साथ दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर जम्बुरी का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में 6 से 9 नवम्बर तक…
Read Moreस्टार्स के नीचे एडवेंचर की रात! मयाली नेचर कैंप में वाटर स्पोर्ट्स, बर्ड वॉचिंग और सांस्कृतिक धमाल से रोशन हुआ ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का दूसरा दिन
मयाली नेचर कैंप में वाटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइडिंग और बर्ड वॉचिंग ने बढ़ाया उत्सव का आकर्षण जशपुर : ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ के दूसरे दिन मयाली नेचर कैंप में रोमांच, उत्साह और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। मयाली डैम के जलाशय में आज दिनभर वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच छाया रहा, जहां प्रतिभागियों ने वाटर साइकलिंग, कयाकिंग और बोटिंग का भरपूर आनंद लिया। जशपुर की शांत वादियों में पानी के साथ यह साहसिक अनुभव हर प्रतिभागी के लिए यादगार रहा। जंबूरी में जशपुर और अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों…
Read Moreजशपुर में चांदनी रात का जादू! देशदेखा में लोक कलाकारों के संग थिरके पर्यटक, सितारों के नीचे मनाया संस्कृति का उत्सव
जशपुर जम्बुरी 2025 : देशदेखा में लोक कलाकारों के संग झूमे पर्यटक, चांदनी रात में सितारों के नीचे किया स्टार ग्रेजिंग का आनंद जशपुर : जशपुर की वादियों में संस्कृति, संगीत और सितारों की रौशनी ने मिलकर एक अद्भुत माहौल बना दिया। “जशपुर जम्बुरी 2025” के पहले दिन देशदेखा पर्यटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में 120 से अधिक पर्यटक शामिल हुए और उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकते हुए लोक संस्कृति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान जशपुर की पारंपरिक आतिथ्य भावना ने हर पर्यटक का दिल जीत…
Read More‘देशदेखा’ में रोमांच का धमाका! जशपुर जम्बुरी 2025 में 120 पर्यटकों ने किया रॉक क्लाइंबिंग, हरी वादियों में गूंजा एडवेंचर का जोश
जशपुर : जशपुर जिले में जारी “जशपुर जम्बुरी 2025” में रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत देशदेखा पर्यटन स्थल में करीब 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग (Rock Climbing) का रोमांचक अनुभव लिया। यह गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में कराई गई। हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के बीच पर्यटक प्रकृति की गोद में सुकून और साहसिक अनुभवों का आनंद उठा रहे हैं।रॉक क्लाइंबिंग को एक साहसिक पर्वतारोहण खेल माना जाता है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या…
Read Moreजशपुर जम्बुरी : गांव केरे बना पर्यटन का नया केंद्र : 8 होम स्टे में पर्यटक उठा रहे हैं जशपुर की संस्कृति और स्वाद का आनंद
पर्यटक होम स्टे में रहने के साथ जशपुर की संस्कृति रहन-सहन खान-पान का भी ले रहे आनंद जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जम्बुरी का आयोजन 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जहां पर्यटकों को रूकने के लिए “होम स्टे” (Hom Stay) की सुविधा दी गई। भिलाई से वरिष्ठ नागरिक का परिवार जशपुर जम्बुरी में शामिल हुआ है। और जशपुर की सुन्दर वादियों संस्कृति खान पान का रहन सहन का भी आनंद उठा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम केरे में 8 होम स्टे की…
Read Moreजशपुर जम्बूरी 2025 का आगाज़ परंपरा और रोमांच के साथ — आइस ब्रेकर गेम्स से लेकर पैरामोटर तक रोमांचक सफर शुरू!
जशपुर जम्बूरी 2025 : जशपुर में पर्यटकों का चंदन टीका रोली लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत जशपुर : जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल हुए हैं। पहले दिन जशपुर जम्बुरी में आने वाले मेहमानों का पंजीयन किया गया। पारंपरिक और आत्मीयता से मेहमानों को चंदन टिका रोली बांधकर स्वागत किया गया। चार दिवसीय ‘जशपुर जम्बूरी’ में…
Read Moreदेशदेखा से मयाली तक गूंजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा – सुरक्षा और उत्साह दोनों होंगे पूरे शिखर पर!
जशपुर में 6 से 9 नवंबर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन : कलेक्टर रोहित व्यास ने देशदेखा पहुंचकर तैयारी की जानकारी ली जशपुर : जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने…
Read Moreजशपुर दर्शन 2025 की हुई शुरुआत — विधायक रायमुनी भगत ने दिखाई हरी झंडी, पर्यटक करेंगे जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण
जशपुर दर्शन 2025: जशपुर के आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करने का एक सुनहरा अवसर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पर्यटक मधेश्वर पहाड़ सहित जिले के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे दर्शन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास…
Read Moreएन.सी.सी. छात्रों ने किया जशपुर के खूबसूरत स्थलों का दौरा, रानीदाह जलप्रपात और चाय बागान ने किया मोहित
जशपुर 21 मार्च 2025/ जशपुर विकासण्ड के आगडीह स्थिति एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 3 सीजी एआईआर एसक्यूएन एनसीसी रायपुर के छात्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। विगत दिवस जिला प्रशासन और कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पूरे टीम को प्राकृतिक स्थल रानीदाह जलप्रपात और सारूडीह चाय बगान का भ्रमण कराया गया। जहां एन.सी.सी. के छात्रों ने रानीदाह जलप्रपात के इतिहास को जाना एवं जशपुर के प्राकृतिक सौन्दर्य के सुन्दर दृश्यों का अवलोकन किया। साथ ही चाय बगान के दृश्यों को निहारते हुए जशपुर के प्राकृतिक स्थलों की जानकारी ली।
Read More