श्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् महुवाटोली में महानिर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ भण्डारा : निराश्रित एवं दिव्यांगों में कम्बल व वस्त्र वितरित, भण्डारा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

प्रतिवर्ष 29 नवम्बर को आयोजित होता है अघोरेश्वर महाप्रभु के महानिर्वाण दिवस पर भंडारा कुनकुरी | परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के महानिर्वाण दिवस पर श्री समवर्ती समूह संस्थान् देवस्थानम् व श्री अघोरेश्वर भगवान राम गुरूकुल आश्रम ग्राम महुआटोली (कण्डोरा) मुख्यालय में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया. महानिर्वाण दिवस के इस आयोजन के अन्तर्गत प्रातः परमपूज्य अघोरेश्वर की चरण पादुकाओं का पूजन आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया. अंचल के विभिन्न क्षेत्रों सहित निकटवर्ती पड़ोसी राज्यों उड़ीसा, झारखण्ड एवं देश व अंचल के अनेक स्थानों से अघोरेश्वर महाप्रभु के…

Read More

जशपुर : गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न ; पोषण आहार, टीकाकरण के संबंध में भी दी गई जानकारी

जशपुर, 29 नवंबर 2024 | कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित 05 दिवसीय विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र विगत दिवस संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में हेल्थ और वेलनेस सेंटर में कार्यरत ए.एन.एम.सी.एच.ओ. एवं समस्त योग मित्रो से सेंटरवार गर्भवती महिलाओ को दिये जाने वाले योगाभ्यास, पोषण आहार, एवं टीकाकरण के संबंध में विस्तृत परिचर्चा एवं समीक्षा की गयी। जिसमें प्रशिक्षणार्थियो से हुई परिचर्चा में बताया गया विशेष योगाभ्यास, पोषण आहार एवं टीकाकरण के परिणाम स्वरूप वेलनेस सेंटरों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं द्वारा 90 प्रतिशत सामान्य एवं…

Read More

जशपुर : आई.आई.टी. बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण, छोटे बच्चों को दूध पीलाने की बताई जा रही विधि

जशपुर, 29 नवम्बर 2024 | कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश में आईआईटी बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बासेन, घोघर, सराईपानी, कुर्रोग, महुआडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। बगीचा के बी.पी.एम. सूर्या रत्न गुप्ता ने बताया कि आई.आई.टी. बॉम्बे के द्वारा उपलब्ध कराए गए विडियों के माध्यम से गर्भवती माताओं और शिशुवती माताओं को छोटे बच्चों दूध पिलाने की विधि बताई जा रही है।…

Read More

कुनकुरी एसडीएम ने जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की ली बैठक : स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जशपुर, 29 नवंबर 2024 | कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पांडे ने आज अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर मरीजों का ईलाज करें और उन्हें निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बैठक में लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी, अब तक 3156.76 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 500 किसानों को 6 करोड़ 20 लाख 58 हजार 6 सौ रूपए का किया गया है भुगतान जशपुर, 29 नवम्बर 2024 | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक 3156.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक जिले के 500 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ…

Read More

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा के 6 वरिष्ठ साहित्यकारों को किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित 12 पुस्तकों का किया विमोचन रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने वाले छह साहित्यकारों को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित 12 पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की। पद्श्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे और डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात : छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

चित्रोत्पला फिल्म सिटी से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा पद्मश्री विभूतियों की सम्मान राशि प्रतिमाह 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा रायपुर, 28 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से  चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए भारत सरकार ने 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में दिए गए अपने सम्बोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौगात, 147.66 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति : छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों को मिला मजबूत आधार आइकोनिक टूरिज्म प्रोजेक्ट्स के द्वारा छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है।  इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहन फसलों के बीज उत्पादन और वितरण पर अनुदान राशि प्रति क्विंटल 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने की स्वीकृति

तिलहन फसलों को मिलेगा बढ़ावा : तिलहन उत्पादक कृषकों को मिलेगा लाभ रायपुर 28 नवंबर/ कृषक समग्र विकास योजना के तहत अक्ती बीज संवर्धन योजना के अंतर्गत तिलहन फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण पर अनुदान में वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहनी फसलों के लिए बीज उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की स्वीकृति दी गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से विशेष रूप से तिलहन उत्पादक किसानों…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर को : मुख्यमंत्री श्री साय सड़क सुरक्षा परिदृश्य की विस्तार से करेंगे समीक्षा

रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

Read More