टपकती छत से लेकर पक्के मकान तक का सफर : सुमित्रा बाई की कहानी शासन की योजनाओं की ताकत को बयां करती है, गरीबी को मात देने वाली कहानी, सरकारी योजनाओं ने कर दिया ग्रामीण परिवार के जीवन में चमत्कार !

शासन की योजनाओं ने बदली ग्रामीण परिवार की ज़िंदगी, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना से मिली परिवार को नई दिशा जशपुर. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के खटंगा गांव की यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही ज़रूरतमंद तक पहुँचती हैं, तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक सामान्य ग्रामीण परिवार – सुरेशराम और उनकी पत्नी सुमित्रा बाई – की ज़िंदगी में स्थायित्व, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की रोशनी आई…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा

जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुलदुला के हाट बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण करने और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे ग्राम दोकड़ा, हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर, 21 मई 2025 : जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ पहुंचे। दोकड़ा हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री दोकड़ा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनने…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

चार लाख से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य-केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर, 13 मई 2025/ अम्बिकापुर में ‘‘मोर आवास मोर अधिकार’’ कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इन महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर की ग्राम…

Read More

जनदर्शन बना जनसंवाद का सशक्त मंच! जशपुर कलेक्टर ने सुनीं जनता की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जशपुर, 13 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, आजीविका, राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Read More

भ्रष्टाचार या अकर्मण्यता? रिकॉर्ड गड़बड़ी और शासकीय योजनाओं में ढिलाई पर सीएमओ को तत्काल सस्पेंशन

कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई : कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में पायी थी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता, अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि, सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी थे नाखुश रायपुर. 10 मई 2025 : उप मुख्यमंत्री तथा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की : कहा-पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर 28 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का…

Read More

जनता से सीधा संवाद: जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में राजस्व, आवास और राशन से जुड़ी समस्याएं सुनीं

जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। इस अवसर पर कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदकों के राजस्व संबंधी मामले, भूमि विवाद, भूमि अधिग्रहण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका, पीडीएस द्वारा राशन प्राप्त ना होने, अधिक बिजली बिल संबंधी मामलों सहित…

Read More

प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 8 लोगों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र रायपुर, 12 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और…

Read More

राजस्व से लेकर रोजगार तक, जशपुर जनदर्शन में उठे अहम मुद्दे, कलेक्टर ने जनता को दिलाया न्याय का भरोसा

जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदक राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका संबंधी मामले सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Read More