रायपुर 20 अप्रैल 2025 / विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ…
Read MoreTag: #RaipurEvents
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन
‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता रायपुर, 13 अप्रैल 2025/ भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत : सिंधी समाज के त्याग, तप और तरक्की को किया नमन
रायपुर, 30 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जयस्तंभ चौक, रायपुर में भगवान झूलेलाल की जयंती और चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल होकर समूचे सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान झूलेलाल जयंती, चेट्रीचण्ड्र पर्व, हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी…
Read Moreराजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन
साइंस कॉलेज में 08 मार्च तक चलेगा महिला मड़ई, महिला समूहों ने लगाए बिक्री सह प्रदर्शनी स्टॉल रायपुर, 04 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। यह मड़ई आगामी 08 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेयर्स राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आगाज़ 8 मार्च से, खेल प्रतिभाओं का संगम रायपुर में!
रायपुर, 18 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ स्टेयर्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 व 9 मार्च क़ो अग्रवाल पब्लिक स्कूल अटल नगर नया रायपुर में आयोजित है, छत्तीसगढ़ स्टेयर्स चीफ हेड मुकेश पुरी गोस्वामी नें बताया की प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, कराते, योगासान, शतरंज, स्केटिंग की प्रतियोगिता आयोजित होंगी l जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 1500 से अधिक खिलाड़ियों अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे व पदक जीतेंगे,एक भारत एक लक्ष्य के अभियान के तहत ताइक्वांडो स्टेयर्स हेड संतोष निर्मलकर नें बताया ताइक्वांडो में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर महिला /पुरुष…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑटोएक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन
रायपुर 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड में रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। एसोसियेशन के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन…
Read More