रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों से ओतप्रोत था। गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं पशुधन की सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्होंने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व…
Read MoreTag: #SindhiCommunity
विश्व के 108 देशों तक पहुंचेगा सिंधी समाज का गौ सेवा संदेश : शंकराचार्य के हाथों गौ माता अभियान की किताब का वाराणसी में होगा ऐतिहासिक लोकार्पण, सिंधी संत साईं मसन्द का राष्ट्रव्यापी संदेश.
सिंधी समाज के गो सेवा अभियान से जुड़ने सम्बन्धी पुस्तिका का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द 11 जून को वाराणसी में करेंगे विमोचन. वाराणसी/रायपुर. 9 जून 2025 : वाराणसी में 11 जून को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा जब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज, सिंधी समाज द्वारा गौ सेवा अभियान से जुड़ने के लिए प्रकाशित विशेष पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं मसन्द सेवाश्रम रायपुर, छत्तीसगढ़ के पीठाधीश पूज्य साईं जलकुमार मसन्द साहिब, जो परम धर्म संसद 1008 के संगठन मंत्री भी हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत : सिंधी समाज के त्याग, तप और तरक्की को किया नमन
रायपुर, 30 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जयस्तंभ चौक, रायपुर में भगवान झूलेलाल की जयंती और चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल होकर समूचे सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान झूलेलाल जयंती, चेट्रीचण्ड्र पर्व, हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी…
Read Moreदिल्ली में संत साईं जलकुमार मसंद साहिब का ऐतिहासिक सम्मान : शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव में संत साईं जलकुमार मसंद साहिब की विशेष उपस्थिति, गौ रक्षा व सनातन धर्म की प्रतिष्ठा का बजा बिगुल, हिंदू राष्ट्र निर्माण का महाअभियान जारी.
सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करने का दिया भरोसा. 23 मार्च को कानपुर में शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव कार्यक्रम के होंगे विशेष अतिथि. रायपुर/दिल्ली. 20 मार्च 2025 : रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता…
Read More