चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से बची एक जान, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को डॉयल 112 स्टॉफ ने उतारा सुरक्षित.

रायगढ़, 11 नवंबर / आज सुबह करीब 8:00 बजे चक्रधरनगर थाने के डायल 112 को एक आत्महत्या के प्रयास की सूचना (इंवेट) मिली, जिसमें बताया गया कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला। स्थानीय सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि हरिशंकर का पत्नी और बच्चों…

Read More

कोतरारोड पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान : एक महिला सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

रायगढ़, 11 नवंबर / कोतरारोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह थाने की विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने ग्राम खैरपुर, छिंदटिकरा, धनागर, कुर्मापाली, गोदामडिपा और कलमी गांव में शराब रेड अभियान चलाया। टीम ने पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संदेहियों के घरों में दबिश दी और अवैध शराब के साथ पांच…

Read More

गौवंश की तस्करी कर रहे दो लोगों को रैरुमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…आठ मवेशियों को कराया तस्करों से मुक्त… आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आरोपीगण के विरुद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 धारा-4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध   रायगढ़, 10 नवंबर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिब्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्ग दर्शन पर कृषक मवेशियों को दिगर प्रांत ले जाने वाले पशु तस्करों पर पुलिस निगाह रखे हुये थी। इसी तारतम्य में दिनांक 09 नवंबर…

Read More

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश…आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार…चोरी का पूरा माल बरामद… भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 316(3) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. रायगढ़, 10 नवंबर / थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार करते हुए लगभग 19 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य…

Read More

ग्रामीण सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस सक्रीय : कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ में कोटवारों को मिली सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग… धान कटाई के मौसम में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया सतर्क.

बैंक खाते, एटीएम कार्ड या आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने के बारे में ग्रामीणों को दें जानकारी रायगढ़, 09 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना, संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था। थाना प्रभारियों ने बताया कि वर्तमान…

Read More

खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूटपाट के चार आरोपी बदमाश गिरफ्तार…मोबाइल और नकदी बरामद… न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल.

रायगढ़, 09 नवंबर / खरसिया पुलिस को 06 नवंबर को हुई लूटपाट की घटना में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और ₹1,000 नकदी बरामद की है।  प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के ग्राम बंदोरा निवासी 23 वर्षीय धीरज गबेल ने 08 नवंबर को पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर…

Read More

हत्या के मामले में दो सगे भाईयों को आजीवन कारावास की सजा

रायगढ़, 08 नवंबर 2024/ जिला रायगढ़ की द्वितीय अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर ने थाना पुसौर के हत्या मामले में 05 नवंबर को दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री मोहन ठाकुर ने पैरवी की। 17 जुलाई 2022 को थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहाखान काजूबाड़ी में गांव के निवासी, उदेराम भोय का शव पेड़ पर टंगा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपी ने उदेराम की हत्या करने के बाद…

Read More

क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें…थाना प्रभारी – एसपी दिव्यांग पटेल

अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया गया उत्साहवर्द्धन रायगढ़, 08 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में आज दिनांक 08 नवंबर 2024 को जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विभिन्न थानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान, निरीक्षक…

Read More

रायगढ़ : ‘हर घर दिवाली-अपनों की दिवाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां.

पुलिस और समाजिक संगठनों की पहल पर बाल विद्या मंदिर आश्रम अमलीडीह के विशेष बच्चों में फटाखे, मिठाईयां और कपड़ों का किया गया वितरण. रायगढ़, 07 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस द्वारा समाजिक संगठनों के साथ जिले के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों और आश्रम में रहने वाले विशेष बच्चों के बीच समय व्यतीत कर अपनत्व देने कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दीपावली के पूर्व संध्या पर जिले के वृद्धाश्रमों और विशेष जरूरतमंद…

Read More

कोतरारोड़ में महिला के साथ छेड़खानी…पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी नंदु बघेल को किया गिरफ्तार… कोर्ट में पेश कर भेजा जेल.

एक साल से महिला से आरोपी कर रहा था छेड़खानी, पीड़िता की शिकायत पर आया पुलिस की गिरफ्त में. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 389/2024 के तहत धारा 74, 331(3) बी.एन.एस. में मामला किया गया दर्ज. रायगढ़, 06 नवंबर / कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी नंदु उर्फ लक्ष्मी बघेल (30 वर्ष) को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। पीड़िता द्वारा आज दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी नंदु पिछले…

Read More