अपर कलेक्टर श्री साहू ने फोर्टीफाइड चावल के प्रचार हेतु रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल जशपुर : जिले में कुपोषण उन्मूलन और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पोषक तत्वों से युक्त चावल फोर्टीफाइड चावल के प्रचार-प्रसार हेतु रथ को आज अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को फोर्टीफाइड चावल के महत्व की जानकारी देगा और इसके उपयोग के लिए प्रेरित करेगा। इस…
Read MoreTag: #जशपुर
स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर में शुरू हुआ राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला — बच्चों ने नवाचार और विज्ञान के प्रति दिखाई गहरी रुचि
नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल विज्ञान मेला का किया शुभारंभ जशपुर : राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं दिनांक 12 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 12 से लेकर 15 तक अनवरत जारी रहेगा आज कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के मुख्य अतिथि में एवं श्री गंगाराम जनपद…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर जलेंगे अलाव — ठंड से राहत की सार्थक पहल शुरू
कलेक्टर ने बस स्टैंड सार्वजनिक जगहों और आश्रय स्थल में अलाव जलाने के दिए निर्देश पत्थलगांव और नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में राहगीरों के लिए अलाव व्यस्था की गई जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी नगरीय निकाय में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड, आश्रय स्थल में अलाव की व्यस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने सार्थक पहल करते हुए बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था किए है ताकि…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास का सख्त निर्देश – जशपुर में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई, राजस्व अधिकारी रहें अलर्ट
राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में करे निराकरण नक्शा नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार एवं सीमांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता से करें निराकृत जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने दिए निर्देश — पीएम आवास निर्माण कार्यों को मार्च 2026 तक हर हाल में करें पूर्ण, बैंक सखियों को बनाएं वित्तीय समावेशन की रीढ़
पीएम आवास निर्माण कार्यों को मार्च 2026 तक करें पूर्ण – कलेक्टर श्री व्यास गांवों में वित्तीय समावेशन बढ़ाने बैंक सखियों को करें सक्रिय कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग एवं एनआरएलएम अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।…
Read Moreसरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 13 नवंबर को होगी लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक, सभी जिलों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
जशपुर : सरगुजा संभाग के विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से संभागायुक्त कार्यालय, अम्बिकापुर में 13 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के लंबित पेंशन प्रकरणों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं संपूर्ण…
Read Moreविशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
पिछले 22 महीनों में जिले में 22,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मत्स्य उत्पादन न केवल पोषण सुरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह बड़े पैमाने पर ग्रामीण रोजगार सृजन का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने हेतु शासन द्वारा निरंतर नवाचारों को अपनाया जा रहा है।…
Read Moreगोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे यादव समाज के श्रद्धालु
गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे महाकुल यादव समाज के लोग जशपुर : महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्षगांठ पर विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ गोकुला धाम कंडोरा कुनकुरी में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति ने…
Read Moreदुर्घटना में डूबी जिंदगी, अब मिला संबल — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. सुकवारी बाई का ढोढ़ी के पानी में डूबने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनकी पुत्री मीना बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी विधानसभा को मिली ₹482 करोड़ की विकास सौगात — सड़क, सिंचाई, मेडिकल कॉलेज और जल परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को मिल रही नई गति: वित्त विभाग से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख परियोजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर-जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने…
Read More