195 करोड़ की विकास सौगात! मुख्यमंत्री साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा में भूमिपूजन व लोकार्पण कर जिले को दिया नया विकास गौरव

हमारी सरकार जनता के हित में  वचनबद्ध होकर कर रही कार्य- मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुहेला में 195 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज, तिगड्डा में होग़ा  डिवाइडर निर्माण बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण हेतु 2.21 लाख  एवं  तिल्दा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन हेतु 2.50 लाख देने की घोषणा 19013 हितग्राहियों को 6 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक वितरित बलौदाबाज़र-रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले…

Read More

रणनीति और तर्क का महासंग्राम: ‘चेकमेट एट जशपुर’ लॉन्च, जिला स्तर तक पहुंचेगी रोमांचक शतरंज प्रतियोगिता—पुरस्कारों की होगी बरसात

विद्यार्थियों की तर्कशक्ति बढ़ाने जिले में चेकमेट एट जशपुर कार्यक्रम हुआ शुरू कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों संग खेला शतरंज कल्याण आश्रम एवं महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में प्रशिक्षण सत्रों का किया निरीक्षण छात्रों में रणनीतिक कौशल और खेल भावना बढ़ाने पर दिया बल जशपुर : जिले में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशीलता, निर्णय कौशल तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेकमेट एट जशपुर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शतरंज प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की श्रृंखला औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।…

Read More

शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल : कहा- शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा

मुख्यमंत्री ने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए सहित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की जगदलपुर-रायपुर : शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल परिवार को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत देश में प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व रहा हैं। देश…

Read More

स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर में शुरू हुआ राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला — बच्चों ने नवाचार और विज्ञान के प्रति दिखाई गहरी रुचि

नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल विज्ञान मेला का किया शुभारंभ जशपुर : राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं दिनांक 12 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 12 से लेकर 15 तक अनवरत जारी रहेगा आज कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के मुख्य अतिथि में एवं श्री गंगाराम जनपद…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम – 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है,…

Read More

जशपुर में शिक्षा की क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोले उच्च शिक्षा के नए द्वार, दो महाविद्यालयों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात : बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर. जशपुर : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार , करडेगा महाविद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकीय और कार्यालयीन कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति दी है। इस कदम से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा। मुख्यमंत्री की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को पहली बार मिला ₹61 करोड़ का सीएसआर फंड, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूलों का होगा निर्माण

6 करोड़ 19 लाख से होगा आठ स्कूलों भवनों का निर्माण दो साल में विकास की नई उंचाई छू रहा है जिला जशपुर, 6 अक्टूबर 2025‌ / लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतेहासिक रोडमैप तैयार की जाएगी। अपने इस वायदे…

Read More

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों का विस्तार – रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया आभार रायपुर 5 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा

रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय : हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय, जशपुर में बनेगे 24 नए छात्रावास भवन, जर्जर भवनों से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जशपुर, 16 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है।छात्र छात्रों के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामों में नए छात्रावास भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन भवनों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जाएंगे।छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए मंजूरी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। जिले में नए भवन निर्माण के लिए पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित…

Read More