वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रौशनी — युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार

रायपुर, 07 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का असर अब वनांचल के गांवों में साफ़ दिखाई देने लगा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन गांवों में वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते स्कूलों को अब राहत मिली है। लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। हाईस्कूल बड़गांवखुर्द को मिले दो व्याख्याता गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल बड़गांवखुर्द में पहले कोई भी स्थायी शिक्षक नहीं…

Read More

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल ने चावल उत्सव का किया शुभारंभ : कहा- कोई भी नागरिक भूखा न सोए, यह सरकार का संकल्प

रायपुर. 3 जून 2025. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा के ग्राम भंसुली में चावल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए। चावल वितरण का यह कार्यक्रम इस संकल्प की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ आबंटित किया जा रहा है। नागरिक अपनी सुविधा के…

Read More

CG : 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में तैयारियां पूरी

रायपुर 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 4 जून 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद  (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  महानदी भवन में आयोजित होगी।

Read More

जशपुर : ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लक्ष्य पूरा न करने पर एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी निलंबित, बागबहार किया गया अटैच

जशपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने एफ्रेम केरकेट्टा, पटवारी प०ह०नं०-08 शिवपुर द्वारा दिनांक 16/05/2025 की समीक्षा बैठक में मोबाईल नम्बर प्रविष्टि आधार नम्बर प्रविष्टि किसान-किताब प्रविष्टि, लिंग प्रविष्टि डाटा के संबंध में कार्य पूर्ण करने एवं डीएससी का टारगेट 99 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु श्री एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया। तत्संबंध में दिनांक 21/05/2025 को सप्ताहिक समीक्षा बैठक लिया गया था जिसमें आप बिना अनुमति एवं सूचना के अनुपस्थित थे…

Read More

जशपुर के वार्ड 16 में बनेगा नालंदा परिसर, नगरीय प्रशासन विभाग ने 11 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की दी गई सहमति जशपुर, 29 मई 2025/ महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा  नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की सहमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 के अंतर्गत (मेयर इन कौंसिल/प्रेसिडेंट इन कौर्सिल कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998…

Read More

जशपुर में जून से अगस्त तक का चावल एकमुश्त मिलेगा, कलेक्टर ने राशन वितरण को लेकर दिए निर्देश

जशपुर, 26 मई 2025/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम (सीजीएफएसए) एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना (एमकेएसवाय) के राशनकार्डधारी परिवारों को माह जून, 2025 से अगस्त 2025 कुल 3 माह के लिए पात्रता अनुसार चावल का आबंटन जारी किया गया है। जिसका वितरण राशनकार्ड हितग्राही को ई-पॉस से माह जून, 2025 में एकमुश्त किया जाना है। कलेक्टर रोहित व्यास ने इसके लिए पूर्व में गठित निगरानी समितियों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में 07 जून 2025 से 10 जून 2025…

Read More

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता रायपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से…

Read More

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  निगम/मंडल/आयोग में नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

रायपुर 20 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, श्री श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष तथा श्री केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण : कहा- शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी

रायपुर, 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि समग्र विकास का आधार भी है।” वे आज सवेरे मुंगेली जिला मुख्यालय में जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी : निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर  20 मई 2025/ राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने…

Read More