राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत रायपुर : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त…
Read MoreTag: #NavaRaipur
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बोले – “विकास और विश्वास ने भय और हिंसा की जगह ली”
उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति और समावेशी विकास पर प्रकाश डाला उपराष्ट्रपति ने रजत महोत्सव को विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प बताया उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों को वन, संस्कृति और विरासत का संरक्षक बताया उपराष्ट्रपति ने सामूहिक इच्छाशक्ति और विकास के माध्यम से नक्सलवाद को समाप्त करने में छत्तीसगढ़ की सफलता की सराहना की ‘छत्तीसगढ़ में विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लिया’ – श्री सी.पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ सहभागी विकास और जन-प्रेरित परिवर्तन का प्रतीक राज्य ने सांस्कृतिक जड़ों के संरक्षण के…
Read More61% सिंचाई क्षमता वृद्धि और हजारों जल परियोजनाओं की कहानी — रजत जयंती प्रदर्शनी में दिखा ‘पानी वाला छत्तीसगढ़’
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, प्रदेश की जल परियोजनाओं के जीवंत मॉडल आकर्षण का केन्द्र रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत नवा रायपुर में लगाई गई जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाया गया है। राज्य में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 21.76 लाख हेक्टेयर हो गई है। इस अवधि में सिंचाई क्षमता में 8.48 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में सिंचाई क्षमता में वृद्धि को आकर्षक मॉडल के माध्यम से…
Read Moreडिजिटल प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ की 25 साल की विकास यात्रा, आगंतुक बोले– पहली बार इतनी सुंदर और भावनात्मक प्रस्तुति देखी!
रायपुर : नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025” में जनसंपर्क विभाग की भव्य डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 01 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आगंतुकों ने प्रदर्शनी को देखकर अपनी उत्सुकता साझा किया। रायपुर के श्री उकेश्वर पटेल ने कहा- राज्य की 25 वर्षों की यात्रा को इतनी आधुनिक और भावनात्मक प्रस्तुति…
Read More25 साल के छत्तीसगढ़ का गौरवमयी सफर एक ही जगह! राज्योत्सव में जनसम्पर्क की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का बड़ा केंद्र
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर,…
Read Moreराज्य की विकास यात्रा एक फ्रेम में! जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में दिखा 25 साल का सुनहरा सफर, लोगों ने कहा – ‘गर्व है छत्तीसगढ़ पर’
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल प्रगति को छायाचित्रों और आंकड़ों के साथ रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही “सॉफ्ट स्टोरी” के माध्यम से लोग योजनाओं को…
Read Moreहमारे विधानमंडल ऐसी संस्थायें हैं जो विश्वास का साकार रूप हैं और जनता के विश्वास एवं भरोसे का प्रतीक हैं: लोकसभा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के विधान सभा का नया भवन लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है: लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ने विधान सभा के नये भवन के उद्घाटन पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नए भवन का उद्घाटन किया, जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीन भवन का उद्घाटन समारोह राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन परंपरा और आधुनिकता का संगम छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के साथ ही विधानसभा के खुद के भवन का 25 साल का इंतजार खत्म हो गया। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ को अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नए विधानसभा परिसर में आयोजित…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके छत्तीसगढ़ आगमन की दी जानकारी, मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ आपके स्वागत को तैयार…स्वागत है, प्रधानमंत्री जी
रायपुर : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण
आदिवासी वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय रायपुर : छत्तीसगढ़ की धरती पर 1 नवम्बर को इतिहास रचा जाएगा, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की। आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापुंज…
Read More