ज़िम्मेदार कौन ? : छात्र अमृत साय की मृत्यु के बाद बगिया आश्रम बना जांच का केंद्र, एक्शन में आया पूरा प्रशासनिक तंत्र, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज!

बगिया आश्रम में छात्र की सर्पदंश से मौत पर जशपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई तेज़ जशपुर, 10 जुलाई 2025। जशपुर ज़िले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया में 08 जुलाई को कक्षा तीसरी के छात्र अमृत साय की सांप के काटने से हुई दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए 5 अधिकारियों और कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई की है। क्या हुआ था 08 जुलाई को? बालक अमृत साय, ग्राम झारमुंडा, विकासखंड…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : छात्र की मौत पर कलेक्टर सख्त, प्रभारी मण्डल संयोजक फकीर राम यादव को थमाया कारण बताओ नोटिस

जशपुर 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने फकीर राम यादव प्रभारी मण्डल संयोजक, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। पत्र में उल्लेख है कि ग्रीष्म ऋतु के पश्चात् दिनाँक 15.06.2025 से विभागीय छात्रावास/आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, फलस्वरूप छात्रावास-आश्रमों के आस-पास जहरीले जीव-जन्तु घुमते रहने की संभावना रहती है। अनुसूचित जनजाति आश्रम, बगिया का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें आश्रम की खिड़कियों का कांच टूटा हुआ पाया गया। आश्रम…

Read More