कुनकुरी में बिजली कंपनी ने बनाया नया सर्कल आफिस, पूरा अंचल होगा लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 3 अगस्त 2024 / प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पावर कंपनी ने नए सेटअप को मंजूरी दे दी है तथा अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने कुनकुरी में नए सर्कल कार्यालय की स्थापना की है। इसके लिये पावर कंपनी ने नया सेटअप भी स्वीकृत किया है। इसके खुलने से कुनकुरी क्षेत्र…
Read MoreTag: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा पिक-अप हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलने उनके गांव सेमरहा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, कहा – आप हमें अपना समझें, संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है.
श्री साय ने भी परिजनों से बातचीत कर उन्हें संबल प्रदान किया और संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के साथ खड़े रहने की बात कही. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/कबीरधाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम सेमरहा पहुंचे। जहाँ उन्होंने ग्राम बाहपानी में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार के लोग भावुक हो उठे और एक-एक कर अपने दुःख को साझा किया। श्री साय ने भी परिजनों…
Read Moreवैवाहिक वर्षगांठ पर सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास में की सपत्नीक पूजा-अर्चना, इष्टदेव से लिया आशीर्वाद !
समर्थक एवं शुभचिंतक उनके सोशल मीडिया के विभिन्न हेंडल पर दे रहे हैं शुभकामनाएं. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह की 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में अपनी धर्म-पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके सोशल मीडिया के विभिन्न…
Read Moreकलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा – विष्णु देव साय
धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है. यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोट-बैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात, कहा – चिंता की कोई बात नहीं, भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में है.
छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है. इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। उहोंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है। श्री साय…
Read Moreप्रियंका गांधी के झूठ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाया आईना, दी नसीहत और कहा – 70 वर्षों से झूठ बोलने की बीमारी आसानी से नहीं जाएगी.
थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर झूठ बोलने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रियंका गांधी को जम कर धोया है। प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब केवल पांच किलो दिया जाता है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान…
Read Moreविवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सामाजिक परिचय सम्मेलनों और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर में सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभदायक होते हैं। समाज के गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का विवाह, समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत
समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी…
Read More