गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया माल्यार्पण, बोले – आज भी प्रासंगिक हैं उनके सत्य और सादगी के सिद्धांत

रायपुर 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व…

Read More