मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम – 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है,…

Read More

जशपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 157 पदों पर भर्ती के लिए 4 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, इच्छुक उम्मीदवार तैयार रहें

जशपुर, 27 मार्च 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 157 विभिन्न पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन पब्लिक स्कूल लुड़ेग एवं रैपिड केअरवेल सर्विसेज रायपुर संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वृन्दावन पब्लिक स्कूल लुंडेग में प्राचार्य एवं विभिन्न विषयों यथा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिन्दी, संगीत, प्राथमिक कक्षा के लिए शिक्षक एवं लेखापाल तथा वाहन चालक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनकी योग्यता संबंधित विषय में स्नात्तक या स्नात्तकोत्तर तथा बीएड अथवा डीएड है…

Read More

बीएड शिक्षकों का भविष्य अधर में! कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले – ‘सरकार समायोजन पर तुरंत ले फैसला’

रायपुर/ 25 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के 2897 सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिये आंदोलनरत है, धरने पर बैठे है सरकार है कि इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रही है। इन शिक्षकों को सरकार ने भर्ती निकाल कर प्रक्रिया पूरी करने बाद नियुक्ति दिया था। सरकार इस मामले का समाधान निकाल डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के लिये अलग भर्ती निकाले तथा इन पहले से नियुक्ति पा चुके 2897 शिक्षकों की सेवा आगे सुनिश्चित रखने की व्यवस्था करें। इन…

Read More