यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर

यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील। सूरजपुर, 18 जुलाई 2025 :  जिले में सुरक्षित यातायात एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘सुगम सफर अभियान’’ के तहत शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को विश्रामपुर स्थित कन्या स्कूल के छात्राओं को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर उसका पालन करते है तो न दुर्घटना होगी और न ही आप परेशान होंगे। जीवन में यातायात नियमों की क्या अहमियत है, जरा सी लापरवाही कैसे जान…

Read More

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर…

Read More

पुलिस ने लॉन्च की बड़ी योजना : अब सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने पर मिलेगा ₹25,000 का इनाम, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम, राह में वीर बनो – ‘राहवीर’ योजना से बदलें ज़िंदगियां, जांजगीर-चांपा में पुलिस देगी नकद इनाम और प्रशंसा-पत्र.

जिले के समस्त थाना/चौकियों में एक साथ 14 अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मितान बना कर, राहवीर योजना का पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया शुभारंभ. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मिलान बनाया गया, जिसको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोपी वितरण भी किया गया. रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को त्वरित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक जगह में थाना/चौकियों का मोबाईल नम्बर एवं नजदीकी एम्बुलेंस का मोबाईल नम्बर भी लिखा जावेगा। जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों से लगभग 2000 लोग राहवीर योजना के…

Read More

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जान-माल की सुरक्षा हेतु बलौदाबाजार शहर पहुंच तीन प्रमुख बायपास चौक को हेलमेट जोन किया गया घोषित

जिले में पहली बार किसी क्षेत्र को घोषित किया गया हेलमेट जोन डोटोपार, रिसदा एवं सकरी बाईपास को हेलमेट जोन किया गया घोषित हेलमेट जोन में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना होगा अनिवार्य हेलमेट जोन क्षेत्र में हेलमेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के उपर आर्थिक जुर्माना एवं की जाएगी कानूनी कार्यवाही बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 जून 2025 : जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं इस दौरान जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में लगातार नए उपायों को…

Read More

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई : बलौदाबाजार में यातायात पुलिस की सख्ती, नशे में ड्राइविंग करने वालों को अदालत ने ठोका जुर्माना,पाँच चालक ₹50,000 के अर्थदंड से दंडित.

न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को पुलिस की कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 प्रकरण में पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड से किया गया दंडित, कुल ₹50,000 किया गया अर्थदंड. ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से यातायात शाखा बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी बलौदाबाजार-भाटापारा. 31 मई 2025 : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शराब पीकर वाहन चलाने वालों…

Read More

सड़क सुरक्षा पर सूरजपुर पुलिस का फोकस : सड़क पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सूरजपुर में 14 हजार से ज्यादा लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई, 47 लाख से अधिक जुर्माना.

14,633 वाहन चालकों के विरूद्ध हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही, 47 लाख 62 हजार 950 रूपये वसूल किया गया समन शुल्क, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लापरवाह वाहन चालकों पर सूरजपुर पुलिस कर रही कार्यवाही. दुर्घटना से देर भली – जीवन है अनमोल, यातायात नियमों का पालन करने पुलिस ने की अपील. सूरजपुर. 27 मई 2025 : जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। DIG एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत 1…

Read More

जशपुर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ : युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क पर नहीं, देश सेवा में दिखाएं जज़्बा

जशपुर, 01 जनवरी 2025/ जिला जशपुर में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिला मुख्यालय में भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शांति भगत ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में…

Read More