रायगढ़ जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन : तीन लाख लोगों तक पुलिस की हुई प्रत्यक्ष पहुंच… साइबर अपराधों से बचने की गई सामुदायिक सहभागिता की अपील !

जिला मुख्यालय में सर्वोच्य न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में हुआ था वृहद जागरूकता कार्यक्रम. पखवाड़े में आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया ‘जागरूक हो जाओ’ सॉन्ग का विमोचन. खरसिया में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों को दिलाई गई साइबर सुरक्षा की शपथ.  साइबर अपराधों पर जागरूकता के लिए रायगढ़ पुलिस और प्रशासन के साथ हेल्पिंग हैंड की संयुक्त पहल. रायगढ़ पुलिस की अनवरत जागरूकता मुहिम “Cyber_subah”, पुलिस जनचौपाल, चलित थाना रहेगी जारी. रायगढ़, 19…

Read More

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से लेकर मजबूत पासवर्ड तक, डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के बताए महत्वपूर्ण बिंदू.

उत्तम मेमोरियल कॉलेज में दिया गया साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान. रायगढ़, 18 अक्टूबर / साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत आज सुबह उत्तम मेमोरियल कॉलेज में डीएसपी (साइबर सेल) श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा छात्रों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बताया गया, उन्होंने साइबर क्राइम के चलित इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए – 1.टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का महत्व : छात्रों को अपने सभी ऑनलाइन खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने की सलाह दी…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : कुसमुरा डीएड कॉलेज और विद्यालय में छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी…समसामयिक साइबर फ्रॉड से किया सतर्क.

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत डायल 1930 या 9479281934 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है. रायगढ़, 17 अक्टूबर / ‘साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को ग्राम कुसमुरा के D.Ed कॉलेज और विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों से अवगत कराना और उनसे बचने के प्रभावी उपाय प्रदान करना था। साइबर सेल के डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने छात्रों को समसामयिक साइबर फ्रॉड जैसे फिशिंग, पहचान की चोरी, OTP…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : छात्रों और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, सुरक्षा उपायों पर दिया गया जोर.

ग्राम टारपाली स्कूल और बोईरदादर चौक में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम. रायगढ़, 16 अक्टूबर / साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम टारपाली के शासकीय विद्यालय में छात्रों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खास कर छात्रों को उनके ऑनलाइन जीवन से जुड़े खतरों जैसे फ़िशिंग, पासवर्ड हैकिंग और सोशल मीडिया की गोपनीयता के बारे में…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : नटवर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर धोखाधड़ी के खतरे से कराया गया अवगत… सतर्क रह कर साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी.

पुलिस, लायंस क्लब, लीनेस क्लब रायगढ़, दिव्य ऊर्जा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया आयोजन रायगढ़, 15 अक्टूबर / जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में नटवर स्कूल में एक साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब और लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा :  अभियान के अंतर्गत समस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ साइबर वालंटियर…अन्य विभाग के अधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के सहयोग से साइबर जागरूकता का किया जा रहा प्रचार-प्रसार.

रायपुर, 15 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा राज्य में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विषय में जन-जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2024 तक 15 दिवसीय “साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा” के रूप में आयोजन किया जा रहा है। साइबर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत समस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ साइबर वालंटियर, अन्य विभाग के अधिकारियों एवं अन्य समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के सहयोग से हाट-बाजार, चौक-चौराहे, स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायत, दुर्गा पंडाल, सोशल मीडिया एवं आकाशवाणी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान : राज्य भर में साइबर अपराधों से बचाव के लिए 15 दिन का चल रहा है विशेष अभियान !

साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2024 तक “साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा” हो रहा आयोजित. साइबर अपराध के शिकार होने पर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की भी दी जा रही है जानकारी. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा राज्य में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2024 तक 15 दिवसीय “साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा” अभियान चलाया जा रहा है। साइबर जागरूकता पखवाड़ा…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत गरबा एवं रामलीला आयोजन स्थल पर जाकर लगातार किया जा रहा है सायबर अपराधों के प्रति जागरूक.

भाटापारा में आयोजित गरबा एवं रामलीला कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सांथ पुलिस टीम द्वारा किया गया जागरूक सिमगा नगर में थाना प्रभारी सिमगा एवं रक्षित निरीक्षक बलौदाबाजार द्वारा गरबा कार्यक्रम में सायबर फ्राड एवं अपराध के संबंध में दी गई जानकारी. साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान (दिनांक 05 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 तक) कार्यक्रम के अवसर पर चलाया जा रहा है अभियान. सभी थाना/चौकी द्वारा अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान, चौक चौराहों, व्यवसायिक संस्थानों में जाकर साइबर क्राइम के प्रति प्रचार-प्रसार कर किया जा रहा है…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 : रायगढ़ पुलिस ने प्लांट कर्मियों और आम नागरिकों को किया साइबर अपराधों से सतर्क…साइबर सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी.

पीड़ित शीघ्र डायल 1930 और साइबर हेल्प लाइन व्हाट्सएप नंबर 9479281934 में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रुपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश पर प्राप्त कर सकते हैं. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अक्टूबर / साइबर जागरूकता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के एनआरवीएस प्लांट, बीएस प्लांट और थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के अंतर्गत जेएसडब्लु प्लांट में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूंजीपथरा क्षेत्र के एनआरवीएस प्लांट और बीएस प्लांट कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक नवीन…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : रायगढ़ पुलिस ने रामलीला मंच के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, किया प्रचार-प्रसार.

रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के द्वारा हजारों लोगों को किया साइबर अपराधों से सावधान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 अक्टूबर / साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शासकीय अधिकारीगण, कॉलेज छात्र-छात्राओं और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं देर रात रामलीला मैदान में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु साइबर सेल और समाजसेवी संस्था दिव्य-शक्ति समूह के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार…

Read More