जशपुर: जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा निकासी बैठक सम्पन्न, अनियमितताओं पर हुई कार्यवाही

जशपुर 16 जनवरी 25/ जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में संपादित हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण होने के उपरांत विगत दिवस निकासी बैठक का आयोजन ओंकार यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत मनोरा के 44 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत ग्राम सभा द्वारा अनुशंसित निर्णयों के आधार पर प्राप्त प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिवों को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संधारित की जाने वाली 7…

Read More