बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Read MoreTag: #हेलीपेडस्वागत
चंदेरी में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत—पूर्व विधायक के पारिवारिक समारोह में शामिल होने पहुंचे कई दिग्गज नेता
बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से विकासखंड सिमगा के ग्राम चंदेरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी थे। मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीपेड आगमन पर कलेक्टर दीपक सोनी ने अगवानी की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्म्मशील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चंदेरी के नारयणी रिजॉर्ट में आयोजित भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
Read More