बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से विकासखंड सिमगा के ग्राम चंदेरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी थे। मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीपेड आगमन पर कलेक्टर दीपक सोनी ने अगवानी की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्म्मशील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चंदेरी के नारयणी रिजॉर्ट में आयोजित भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
Read MoreTag: #PoliticalVisit
कोरबा में मुख्यमंत्री साय का स्नेहिल आगमन: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवारिक विवाह समारोह में हुई विशिष्ट उपस्थिति
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री श्री साव और वित्त मंत्री श्री चौधरी भी हुए शामिल कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री श्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: नारायणपुर में हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम नारायणपुर, विकासखंड कुनकुरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी पहुंचे। हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार शामिल थे।
Read Moreजगदलपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत, मूरिया दरबार और लाल बाग प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप,…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत – जगदलपुर प्रवास पर होंगे शामिल
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक गोमती साय के मायके पहुंचकर स्वर्गीय माता को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘बसंती पैंकरा जी का जीवन सेवा और संस्कार की मिसाल’
जशपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधायक श्रीमती गोमती साय के मायका ग्राम कोकियाखार, विकासखंड पत्थलगांव पहुंचे और उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के निधन के 13वें दिन आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक में कैप्टन अभिमन्यु की माताजी स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Read More