हाई-प्रोफाइल’ जुए का पर्दाफाश ! पुलिस की रेड में ₹3 लाख नगदी, 5 कारें और 17 मोबाइल के साथ 14 जुआड़ी गिरफ्तार

बंटी कश्यप के फार्म हाउस में एसीसीयू एवं थाना कोटा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही आरोपियों के विरूद्ध की गई पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बिलासपुर, 1 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) बिलासपुर श्रीमति अर्चना झा एवं एस.डी.ओ.पी. कोटा श्रीमति नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग के हमराह कोटा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने…

Read More