विश्वास राव मस्के ने संभाला जशपुर एसडीएम का कार्यभार, प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता का दिया आश्वासन

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के को जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को श्री मस्के ने औपचारिक रूप से जशपुर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास कार्यों की समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एसडीएम श्री मस्के ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक प्रशासन के संज्ञान में लाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Related posts