जशपुर, 14 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बलरामपुर जिले से चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, गांव और जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम…
Read More