रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित – सीएम विष्णु देव साय ने रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश, राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम

रायपुर, 1 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।…

Read More