बारिश ने नहीं तोड़ा जशपुर के किसानों का हौसला — टमाटर उत्पादन संतोषजनक, गुणवत्ता और बाजार आपूर्ति सामान्य

जशपुर : उद्यान विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में अन्य जिले की अपेक्षा अधिक वर्षा लम्बे अवधि में होने से जिले में लगे टमाटर फसल को आंशिक रूप से 10-15 प्रतिशत नुकशान हुआ है अधिक वर्षा के कारण टमाटर फसल में बैक्टिरियल ब्लाईट नामक रोग लगने से फलों में 10-15 प्रतिशत काले धब्बे बनें है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु कृषकों को फफूंद नाशक दवाई स्ट्रेप्टोमाईसिन, कायेंडाजिम एवं मेनकोजेब का स्प्रे करने हेतु सलाह दी गई है। अब जो नये फल लगेंगे उनमें इस…

Read More

किसानों के लिए बड़ी पहल! जशपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे से होगी फसल की सटीक गणना, बढ़ेगी आय

जशपुर जिले के राजस्व ग्रामों में तहसीलदारों और पटवारी की टीम डिजिटलक्रॉप फसल सर्वे का कर रही है कार्य कलेक्टर ने टीम को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश जशपुर, 18 अगस्त 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में सभी तहसीलों में डिजिटलक्रॉप सर्वे किया जा रहा है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह सर्वे 30 सितम्बर तक चलेगा। डिजिटल का सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना…

Read More

किसानों के लिए समितियों में खाद की कोई कमी नहीं, खरीफ के लक्ष्य से 94 प्रतिशत खाद का भंडारण, 70 प्रतिशत का वितरण भी

डीएपी की कमी से निपटने तीन लाख बोतल से ज्यादा नैनो डीएपी उपलब्ध रायपुर, 24 जुलाई 2025/ चालू खरीफ मौसम में राज्य ने खेती किसानी के लिए रासायनिक खादें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। राज्य सरकार ने चालू खरीफ मौसम में रासायनिक खादों के निर्धारित लक्ष्य से अभी तक 94 प्रतिशत खादों को भंडारण करा लिया है। इसके साथ ही भंडारित खाद में से 70 प्रतिशत खादों का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है। राज्य में युरिया, एनपीके, पोटाश, सुपर फास्फेट जैसी रासायनिक खादें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध…

Read More

किसान ने मक्का से रच दी सफलता की नई इबारत : धान छोड़ मक्का अपनाया…पत्थलगांव के किसान मालती मोहन ने कर दिखाया कमाल, दो एकड़ में कमाए ₹88,200 कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा.

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाया दुगुना लाभ. जशपुर. 22 जून 2025 : पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम काडरो के किसान श्री मालती मोहन ने गर्मी के मौसम में पारंपरिक धान की बजाय मक्का की खेती कर जबरदस्त लाभ अर्जित किया है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से किसान ने 2 एकड़ में मक्का बोकर ₹1 लाख की आमदनी प्राप्त की, जिससे उसे ₹88,200 का शुद्ध लाभ मिला।…

Read More

खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : मंत्री राम विचार नेताम

राज्य में किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठाव कृषि मंत्री ने 28 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी रायपुर, 26 मई 2025/ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देने की साथ ही उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं…

Read More

कम पानी में भी लाभदायक मूंगफली की खेती: जशपुर के किसान समली राम ने रचाई सफलता की नई कहानी

जशपुर, 25 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में लोगों को शासकीय योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कृषि विभाग के द्वारा बिरीमडेगा के किसान समली राम को कृषक समृद्धि योजना से लाभांवित किया गया है और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन तिलहन योजना के तहत मूंगफली बीज प्रदाय किया गया है। किसान श्री समली राम ने बताया कि वह ग्राम बिरीमडेगा विकासखण्ड पत्थलगॉव का निवासी हैं। उनके पास कुल 2.000 हेक्टर जमीन हैं जिसमें सभी जमीन में खरीफ सीजन में धान की खेती…

Read More

सरकारी योजना ने बदली तकदीर : कभी धान पर निर्भर थे किसान अरुण, अब मक्का और तिलहन से ग्रीष्मकाल में कमा रहे ₹35,000 प्रति हेक्टेयर, किसान की गर्मी की फसल से चौंकाने वाली कमाई.

जिले के किसानों को मिल रहा योजनाओं का लाभ, किसान अरूण कर रहा गर्मी के मौसम में धान के बदले दलहन, तिलहन और मक्का की खेती. जशपुर. 12 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में स्थित ग्राम के किसान श्री अरुण कुमार भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और कृषि विभाग की योजनाओं से प्रेरित होकर ग्रीष्मकालीन धान की जगह दलहन-तिलहन एवं मक्का की खेती प्रारंभ की है। सरकारी सहायता से मिले उन्नत बीज और मार्गदर्शन से अरुण ने 1 हेक्टेयर भूमि में मक्का…

Read More