मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों संग खेली होली, खुशियों के रंग में रंगा बगिया

जशपुर, 15 मार्च 2025/ होली के दूसरे दिन भी बच्चों में होली का उत्साह कम नहीं हुआ। बगिया के मंझापारा के ग्रामीण बच्चे होली खेलते हुए अपने गांव के पुरोधा से मिलने पहुंचे। बड़ी संख्या में होली के रंगों से रंगे बच्चे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास पहुंचे। बच्चों के संग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बच्चे बन गए। उनसे मिल कर सभी से हाल चाल लिया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और बच्चों ने बताया कि वो पूरे गांव में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब जशपुर-रायपुर, 15 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल…

Read More

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर : विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होली

मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा रायपुर, 12 मार्च 2025: विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के…

Read More