रायपुर, 13 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा…
Read MoreTag: #cmvishnusai
CM JANDARSHAN : किसी को व्हीलचेयर, किसी को मोटराइज्ड ट्रायसायकल तो किसी को मिला कृत्रिम पैर, सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिले
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निःशक्तजनों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने लिए सहायक उपकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याओं को सुना बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन को मौके पर ही व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम पैर, बैटरी चलित सायकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार…
Read MoreCM JANDARSHAN : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज, श्री साय ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनी और लिए आवेदन
मुख्यमंत्री स्वयं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं की कर रहे हैं सुनवाई मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आज आयोजित पहले जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों लोग जनसामान्य से मिले आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश जनदर्शन में आम जनता से मिले आवेदन होंगे पंजीबद्ध, मुख्यमंत्री स्वंय करेंगे मॉनिटरिंग समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार का पहला जनदर्शन कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान…
Read MoreCM JANDARSHAN : कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
जनदर्शन में आवेदनों पर ले रहे मुख्यमंत्री संज्ञान, तेजी से कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में एक महिला अपने पति श्री रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति श्री शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री…
Read Moreमंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई आयोजित…… देखें कौन कौन से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…….
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:- # कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया। राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सिकलसेल से जूझ रहे आयुष और आयुषि की सहायता के लिए बढ़ाया हाथ, रोग विशेषज्ञ करेगें उपचार
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनांे बच्चे सिकलसेल से…
Read Moreविशेष : महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल – महतारी वंदन योजना
विशेष लेखः श्रीमती नूतन सिदार, सहायक संचालक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के…
Read Moreराजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी 13 हजार करोड़ रूपए की राशि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 7 मार्च को श्री रामलला दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को लेकर 5 मार्च को ट्रेन अयोध्या धाम के लिए होगी रवाना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों…
Read Moreमहानदी का त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महानदी की महाआरती, पंडितों ने विधि विधान से कराई महानदी आरती
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री श्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का…
Read More108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – राम भक्तों को अयोध्या में रामलला का कराया जाएगा दर्शन
कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल हो कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा वाचक श्री मिश्रा को…
Read More