मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read MoreTag: #FinalSalute
कर्तव्य की वेदी पर बलिदान : मुख्यमंत्री ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, शहीद आकाश राव गिरपुंजे की शहादत को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया अद्वितीय उदाहरण, कहा – शहीद श्री गिरपुंजे की वीरता और देशभक्ति सदैव रहेगी स्मृति में.
नक्सली हमले में शहीद एएसपी को मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा – उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई. रायपुर. 10 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी हमले में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अंतिम श्रद्धांजलि दी। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित…
Read More