हिमालय की ओर रवाना हुई जशपुर की जनजातीय पर्वतारोहण टीम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विज़न से जुड़ा ऐतिहासिक कदम

जशपुर, 8 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के पर्वतारोहण इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। जशपुर जिले के पाँच जनजातीय युवा पर्वतारोही हिमाचल प्रदेश स्थित दुहंगन ग्लेशियर क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। यह 18 दिवसीय उच्च हिमालयी प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभियान न केवल रोमांच और साहस की परीक्षा है, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विज़न का भी हिस्सा है – जिसमें उन्होंने जनजातीय युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। जशपुर की मिट्टी से निकलकर हिमालय की…

Read More

हौसले की उड़ान: जशपुर के पाँच युवा पहुंचे हिमालयी मिशन पर, नशामुक्ति और संस्कृति का देंगे संदेश

जशपुर, 31 अगस्त 2025/ जशपुर से एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं – रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है – आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामूहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी…

Read More

जशपुर का ‘मियार वैली अल्पाइन अभियान 2025’: जनजातीय युवाओं की अनोखी चढ़ाई से भारत में पहली बार लिखा जाएगा जनजातीय पर्वतारोहण का स्वर्णिम अध्याय

जशपुर से हिमालय तक: जनजातीय युवाओं की ऐतिहासिक चढ़ाई की तैयारी जशपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला जो अब तक अपनी हरियाली, झरनों और शांत वनों के लिए प्रसिद्ध रहा है, देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर की स्थापना के बाद अब एक और नई पहचान बनाने जा रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय युवा हिमालय की चोटियों पर अल्पाइन तरीके की रॉक क्लाइम्बिंग चढ़ाई के लिए निकलने की तैयारी कर रहे हैं। मियार वैली ट्राइबल अल्पाइन एक्सपेडिशन 2025 केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं…

Read More

जशपुर से हिमालय तक : जशपुर के जनजातीय युवाओं का रोमांचक पर्वतारोहण अभियान! मिशन मियार घाटी शुरू! पहली बार जनजातीय पर्वतारोही करेंगे हिमालय में अल्पाइन चढ़ाई

जशपुर‌ 26 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पहल किए गए एक ऐतिहासिक अभियान के तहत, जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास (आईएएस) के नेतृत्व में, जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइडों के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे…

Read More