रायपुर, 13 मार्च 2025/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप चंद्राकर एवं डॉ. प्रवीण कुर्रे थे। वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. जीवन पटेल एवं डॉ. विक्रम राठौर की उपस्थिति में मैराथन प्रतियोगिता के साथ किया गया। एनुअल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर मार्च पास्ट के साथ मशाल रैली निकाली गई जिसमें डॉ. कृष्णकांत साहू एवं खेलकूद सचिव अनीस राठौर ने भाग लिया। उसके पश्चात विभिन्न एथलेटिक इवेंट्स का आयोजन हुआ।…
Read More