जशपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 मार्च को, 21 मार्च से प्राप्त कर सकते है प्रवेश पत्र

जशपुर, 13 मार्च 2025 / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक होगा। जिसके लिए शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अपने-अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय…

Read More