जशपुर, 23 फरवरी 2025: जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिले के कांसाबेल, पत्थलगांव और फरसाबहार में सुबह से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शा रही है। मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी, बढ़ता उत्साह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि देखी गई। जिले के तीनों…
Read MoreTag: #VoteForDemocracy
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 48.01% मतदान, मनोरा और कुनकुरी में सबसे अधिक उत्साह
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान तेजी से जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 48.01% मतदान दर्ज किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। मनोरा और कुनकुरी विकासखंड में अब तक सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है, जबकि जशपुर और दुलदुला में भी मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत (1 PM तक) जशपुर – 43.11% मनोरा – 51.95% कुनकुरी – 52.34% दुलदुला – 43.34% मतदान केंद्रों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह सुबह की…
Read Moreलोकतंत्र का महापर्व: जशपुर जिले में बुजुर्ग, युवा, महिला-पुरुष सभी कर रहे मतदान
जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान जशपुर में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत केसरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्यारी बाई और श्री रोशन…
Read Moreजशपुर : पहली बार वोट डालने की खुशी! सीमा तिर्की, असिन्ता बाई और अलमा बाई ने कहा – “हम भी बदलाव का हिस्सा”
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। कई युवा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पहली बार वोट डालकर गर्व महसूस कर रही हैं सीमा तिर्की जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घोलेंगे की 19 वर्षीय सीमा तिर्की ने अपने जीवन का पहला वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने अपनी…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: बगीचा में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, 1 बजे तक 44.21% मतदान दर्ज
जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 44.21% तक पहुंच गया, जो यह दर्शाता है कि मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़, मतदाताओं में जोश बगीचा विकासखंड के महलई, सुलेशा, गुरगुरी और कूरकुरिया सहित अन्य ग्रामों में मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को लेकर भारी उत्साह
सुबह 11 बजे तक 24.93% मतदान दर्ज जशपुर, 17 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाता बड़े उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का एहसास झलक रहा है। मतदान केंद्रों पर जोश और जागरूकता बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत प्राथमिक शाला परासुरा, देवडाड़, बलादरपाठ, कोदो पारा और सरधापाठ के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान…
Read Moreजशपुर में नगरीय निकाय चुनाव में 71.40% मतदान, कोतबा में सर्वाधिक 89.32%, महिलाओं की भागीदारी रही पुरुषों से अधिक
कुनकुरी नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत रहा 76.50% जशपुर, 11 फरवरी 2025: नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 में जशपुर जिले के पांचों निकायों में मतदान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में कुल 71.40% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। कुल 39,725 मतदाताओं में से 20,304 महिलाओं और 19,421 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में जशपुर जिले में 71.40% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। कोतबा में सर्वाधिक और जशपुरनगर में सबसे…
Read Moreजशपुर : नगरीय निकाय मतदान हेतु मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह
सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंचे मतदाता, पूरे जोश में दिखे नए मतदाता प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए किए हैं सभी जरूरी इंतजाम जशपुर, 11 फरवरी 2025/ नगरपालिका जशपुर सहित नगर पंचायत पत्थलगांव, कोतबा, कुनकुरी और बगीचा में आज पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। प्रशासन ने भी सभी मतदान…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
व्यस्थाओं का लिया जाएजा, मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखने दिए निर्देश कलेक्टर ने लाईन में लगकर किया मतदान जशपुर, 11 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जाएजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाईन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सेल्फी बूथ में सेल्फी ली एवं मतदान के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की। इसके पश्चात…
Read More