विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता अधिकारियों को कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रशस्ति-पत्र और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के मामलों में भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों की…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पाँच वर्ष से फरार चल रहे आरोपी स्थायी वारंटी उमाशंकर मिश्रा को थाना-सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल
आरोपी उमाशंकर मिश्रा के विरूद्ध थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 128/2018 धारा 279, 337 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर के अपराध क्रमांक 128/2018 धारा 279, 337 भा.द.वि. के आरोपी उमाशंकर मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी-पतराटोली जशपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा आरोपी का लगातार पता-तलाश किया जा रहा था, किन्तु आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था, पता-तलाश के दौरान दिनांक 02 अगस्त 2022…
Read Moreमुख्यमंत्री बघेल का खरोरा प्रवास : लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण
दानवीर दाऊ स्व. श्री रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का यह नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ श्री रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान श्री बघेल जनसमुदाय को संबोधित किया और…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने पंडित शुक्ल के छत्तीसगढ़ में योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में उन्होंने शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में देश की आजादी के लिए जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। श्री बघेल ने कहा कि रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता…
Read Moreचोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा चोरी के 03 प्रकरण पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 182/22 एवं 200/22 धारा 379,34 भादवि तथा इस्तगासा क्रमांक 03/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. धारा 379,34 भादवि का आरोपी अमन दास महंत निवासी पिपरा थाना नवागढ़ जो बाईक चोरी कर फरार था। दिनांक 31 जुलाई 22 को आरोपी अमन महंत के अकलतरा क्षेत्र में घुमने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ दिनाँक 03…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुवा शराब किया गया बरामद आरोपी के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31 जुलाई 22 को अंधयारी पाठ रोड रेलवे क्रासिंग अकलतरा के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी के पास से अपने थैला एवं बैग में रखे 30 लीटर कच्ची महुवा शराब बरामद किया गया। आरोपी शैलेश कुमार कुर्रे निवासी पीपरसत्ती के विरूद्ध अपराध…
Read Moreजिला जांजगीर के थाना सारागांव एवं अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किया गया था विशेष टीम का गठन
आरोपियों के कब्जे से 08 लाख से अधिक मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं अन्य समान किया गया बरामद मामले का मुख्य आरोपी अमृत पटेल उर्फ पतालू पटेल को पूर्व में चोरी के मामलें में थाना खरसिया जिला रायगढ द्वारा किया गया गिरफ्तार, वो पुलिस की अभिरक्षा से हो गया था फरार आरोपियों ने जिला जांजगीर चाम्पा के थाना सारागांव, थाना अकलतरा, थाना जैजेपुर एवं थाना सक्ती क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आये दिन हो…
Read Moreरेलवे स्टेशनों पर स्थित पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) अब जाने जाएंगे “सहयोग” के नाम से
रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) का नाम बदलकर किया “सहयोग” समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित आवश्यक पूछताछ आदि के लिए सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) उपलब्ध कराए गए हैं। इन पूछताछ काउंटरों के जरिए रेल यात्री ट्रेनों की स्थिति, ट्रेनों के किस प्लेटफार्म पर आगमन की जानकारी सहित स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से जुड़े अहम जानकारियां हासिल करते हैं।…
Read Moreमाफियागढ़ में कृषि भूमि की खरीद फरोख्त किसान मुख्यमंत्री को नहीं दिख रही – भाजपा प्रवक्ता
उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में चलाए जाने का आरोप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने राजधानी रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में जमीन दलालों द्वारा करीब हजार एकड़ कृषि भूमि का एग्रीमेंट किये जाने की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का यह गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। जमीन माफिया निजी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ साथ अकेले रायपुर जिले में हजारों एकड़ कृषि भूमि का…
Read Moreछपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा
लगभग एक माह तक अस्थाई रूप से उपलब्ध रहेगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 02 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक…
Read More