अब तक 34 कृषि केंद्र संचालकों को हुआ नोटिस जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रूप से खाद-उर्वरक का भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए बिर्रा में दो दुकानों को सील किया। खाद का अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अब तक 34 कृषि संचालकों को नोटिस भी…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी कर रंग एवं रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर उसका उपयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
थाना फरसाबहार में आरोपियों पास्कल टोप्पो, सरोज कुमार भगत, नवीन भगत एवं बृजलाल भगत के विरूद्ध अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर थाना फरसाबहार क्षेत्र की 47 वर्षीय प्रार्थिया ने गत दिनांक 12 जुलाई 2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07 जुलाई 2021 की रात्रि में इसके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली कीमती 75,000/- रूपये को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है, उक्त ट्रैक्टर ट्राली का रंग नीला है, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर सी.जी. 14…
Read Moreमुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 64 हजार 539 ग्रामीणों को मिला उपचार, हाट-बाजारों में लगाएं जा रहे है स्वास्थ्य शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ग्रामीणों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित इस योजना से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके है। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 1 हजार 483 हाट-बाजारों में मोबाइल क्लीनिक लगाकर लगभग 64 हजार 539 ग्रामीणों का…
Read Moreहत्या के फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
अवैध संबंध की शंका पर आरोपियों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम, आरोपी घटना दिनांक से था फरार घटना का अन्य आरोपी लक्ष्मण भारद्वाज दिनांक 07 दिसंबर 21 को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था आरोपियों के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 477/21 धारा 302,450 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी आर्यन रत्नाकर निवासी खरकेना द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट कराया कि इसका पड़ोसी लक्ष्मण भारद्वाज एवं लवरेंस भारद्वाज रात्रि में इसके घर अंदर घुसकर धारदार हथियार से संघातिक प्रहार कर उसकी माँ एवं उसकी…
Read Moreतबादलों की भरमार पर भाजपा का प्रहार : सरकार है या सर्कस, मौसम की तरह बदले जा रहे हैं एसपी कलेक्टर – भाजपा
प्रदेश भर में ऐसी ही प्रशासनिक अफरा-तफरी का माहौल यह साबित कर रहा है कि यह सरकार कुर्सी दौड़ कर रही है, जो बाधा दौड़ में बदल गई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने जिला स्तर के मुख्य अधिकारियों के अल्प समय में तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार चला रही है या सर्कस चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां-जहां दौरे पूरे कर चुके हैं, वहां बदलाव हो रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग में मुख्यमंत्री ने देख लिया…
Read Moreजिला सहकारी संगोष्ठी : वर्मी खाद फसल के लिए हैं उपयोगी, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, किसानों तक पहुंचाएं – कलेक्टर
जिला सहकारी संगोष्ठी में समितियों के कार्यों की हुई सराहना कुछ खाद के आधुनिक विकल्प को भी अपनाने की सलाह दी कलेक्टर ने समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला सहकारी संगोष्ठी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपके कार्यों से किसानों को राहत मिलती है। आप जितना जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, आपके क्षेत्र का किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उतना ही आसानी से उठा पायेगा। किसान इस प्रदेश और जिले की पहचान है। इसलिए किसानों को…
Read Moreनेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को, तैयारी हेतु बैठक का हुआ आयोजन
लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को लाभांन्वित करने के लिये निर्देशित किया गया 12 जुलाई को समस्त फायनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधकों की ली जावेगी बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के संबंध में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा डी.एल. कटकवार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर पालिक निगम…
Read Moreराजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश : सीमांकन के लंबित प्रकरणों को तेजी से अभियान चलाकर करें निराकरण – कलेक्टर
लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण में देरी पर लगेगा प्रतिदिन 500 रूपये का जुर्माना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टर सभा कक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये है। उन्होंने सीमांकन के लंबित प्रकरणों के तेजी से निराकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पटवारियों की टीम बनाकर एक सप्ताह के भीतर सीमांकन के लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने…
Read Moreबकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने सौहार्द्रपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की
कलेक्टर संजीव झा ने सोशल मीडिया में अपुष्ट खबरों के प्रचार से भी बचने की अपील की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को आपसी भाई चारे और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। शांति समिति के सदस्यों ने 10 जुलाई को बकरीद पर्व को मिल जुल कर और सदभाव के साथ मनाने का निश्चय किया। इस पर्व के दौरान मुस्लिम समाज द्वारा मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। पर्व के दौरान…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कोरबा के दोहरे हत्याकांड पर जताया दु:ख, छत्तीसगढ़ अपराधियों का प्रमुख शरणस्थली बनता जा रहा है – कौशिक
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते जनमानस में व्याप्त हो गया है भय का वातावरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कोरबा के कुसमुंडा एसईसीएल कॉलोनी में महिला सहित उसकी बेटी की हत्या पर दु:ख जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। छत्तीसगढ़ अपराधियों का नया शरणस्थली बन गया है। हर दिन लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, मानव तस्करी की घटनाएं आम हो गई है। जनमानस में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के चलते भय का वातावरण व्याप्त हो…
Read More