समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने 22 दिसम्बर को जशपुर के रैन बसेरा का निरीक्षण किया और वहॉ रहने वाले लोगों के लिए कंबल की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को जिले में कड़ाके की ठंण्ड को देखते हुए चौक-चौराहों के साथ-साथ रैन बसेरा में भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। ताकि लोगों को ठण्ड से बचाया जा सके।कलेक्टर ने अधिकारियों को जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था करने के…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर कलेक्टर और एसपी ने दुलदुला के शब्दडेगा और मकरीबंधा के चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, अधिकारी कर्मचारियों को अपने अपने पाली में सचेत होकर ड्यूटी करने के निर्देश
अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही करें-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 22 दिसम्बर को दुलदुला विकासखण्ड के शब्दडेगा और मकरीबंधा चेक पोस्ट का निरीक्षण करके ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी ली। उन्होंने चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है साथ ही अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन जिले में न होने पाए इसका ध्यान रखें और अपने-अपने पाली…
Read Moreचुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर, जनता ने भाजपा के अतिवादी चरित्र को नकार दिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज को माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो की महिलाओं ने उपहार में दिए क्रिसमस कैंडल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, क्रिसमस के अवसर पर आज माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो की महिलाओं ने संसदीय सचिव यूडी मिंज को क्रिसमस कैंडल उपहार में दिया । माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो के द्वारा गोठान में रोजगारोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है दीपावली के अवसर पर भी उनके द्वारा गोबर से दिए बना कर बेचे थे ।इस क्रिसमस में उन्होंने विशेष रूप से कैंडल बना कर रोजगार सृजन करने की कोशिश की है, जिससे उनके स्वसहायता समूह को आर्थिक आमदनी हो। संसदीय सचिव यूडी…
Read Moreरोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का काम, आंगनबाड़ियों में अंडों की आपूर्ति, मनरेगा, डीएमएफ और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सामुदायिक मुर्गीपालन, परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर महिलाओं ने कमाए 25 लाख रूपए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. आदिवासी अंचल की महिलाएं घर पर किए जाने वाले परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग स्वसहायता समूहों की ये महिलाएं स्वरोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का भी काम कर रही हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम), डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सुदूर वनांचल बीजापुर जिले की 43 समूहों की महिलाएं सामुदायिक मुर्गीपालन कर अंडा उत्पादन कर रही हैं। स्थानीय जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास…
Read Moreगुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी का तीसरा डायरेक्टर आरोपी अलिसमा सोना को जशपुर पुलिस की टीम ने बिजुरी जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 42/19 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.09.2021 को प्रार्थी देवकुमार यादव निवास कुमेकेला ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसे गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड शाखा पत्थलगांव के संचालक गुरूप्रीत सिंह के द्वारा कंपनी में पैसा जमा करने पर दुगुना होकर मिलेगा कहकर प्रलोभन देकर पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों से कुल…
Read Moreजशपुर जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत 22 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 5100 रू. समन शुल्क वसूल की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर. आगामी त्यौहार एवं नव वर्ष को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चालन, तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 दिसम्बर…
Read Moreमोदी सरकार पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी कर रही – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा राज्यसभा में दिये गये जवाब से मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी की मंशा स्पष्ट हो गई है। वन नेशन वन टैक्स का राग अलापने वाली मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं है। न ही जीएसटी काउंसिल के द्वारा भी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव बनाया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी…
Read Moreहसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में वन और वन्य जीवों की रक्षा है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला उत्खन्न को प्राथमिकता में रखा था। भाजपा के लिये वन क्षेत्र के निवासी और वन्यप्राणियों के हित दूसरे पैदान पर थे, कांग्रेस सरकार ने इसीलिये लेमरू हाथी अभ्यारण्य के दायरे में जिसे रमन सरकार ने घटाकर 450 वर्ग किमी कर दिया था उसे…
Read Moreरमन बताएं कि उसना चावल क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार, किसानों की समस्या भीगा चावल नहीं उसना चावल है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा पाखड़ धान की ख़रीदी को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह पाखड़ धान खरीदने की मांग करके किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या भीगा धान नहीं है। किसानों की समस्या केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेना है। रमन सिंह केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेने के मामले में क्यों मौन है? रमन सिंह भीगे धान खरीदी की…
Read More