जशपुर कलेक्टर और एसपी ने जशपुर के रैन बसेरा का किया निरीक्षण, जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल वितरण, चौक-चौराहों के साथ-साथ रैन बसेरा में भी अलाव की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने 22 दिसम्बर को जशपुर के रैन बसेरा का निरीक्षण किया और वहॉ रहने वाले लोगों के लिए कंबल की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को जिले में कड़ाके की ठंण्ड को देखते हुए चौक-चौराहों के साथ-साथ रैन बसेरा में भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। ताकि लोगों को ठण्ड से बचाया जा सके।कलेक्टर ने अधिकारियों को जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts