जशपुर कलेक्टर और एसपी ने दुलदुला के शब्दडेगा और मकरीबंधा के चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, अधिकारी कर्मचारियों को अपने अपने पाली में सचेत होकर ड्यूटी करने के निर्देश

अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही करें-कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 22 दिसम्बर को दुलदुला विकासखण्ड के शब्दडेगा और मकरीबंधा चेक पोस्ट का निरीक्षण करके ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी ली। उन्होंने चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है साथ ही अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन जिले में न होने पाए इसका ध्यान रखें और अपने-अपने पाली में अधिकारी-कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अपने डयूटी पर नदारद पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

Related posts