हॉकी व एथलेटिक्स हेतु चयन ट्रायल 7 से 10 अक्टूबर तक एवं दूसरे चरण में तीरंदाजी के लिए चयन ट्रायल 11 से 13 अक्टूबर तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में संचालित राज्य खेल अकादमी (हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स) एवं स्वर्गीय कोदूराम वर्मा समृति धनुर्विद्या अकादमी रायपुर में प्रवेश लिए खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 7 से 13 अक्टूबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में किया जाना है। इसमें जिला स्तर में आयोजित चयन ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ही भाग…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जी की स्मृति में एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. आज 2 अक्टूबर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की 118 वीं जयंती पर उन्हें शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कक्षा 9 वीं की छात्रा अनुराधा यादव ने हिंदी में एक भाषण के माध्यम से गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कक्षा 9 वीं से ही पिंकी यादव ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अंग्रेजी में एक व्याख्यान दिया। अन्य प्रस्तुतियों में कक्षा 10 वीं की…
Read Moreमायाराम सुरजन कन्या विद्यालय होगा प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल : मुख्यमंत्री
अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तरह ही इस स्कूल में विकसित की जाएंगी सुविधाएं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रायपुर के मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21वीं सदी का सेवा-ग्राम 75 से 100 एकड़ में स्थापित होने वाला नवा रायपुर का सेवा ग्राम महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना पर केन्द्रित होगा सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी, लोक कलाओं और शिल्पकारों को प्रोत्साहन के साथ-साथ…
Read Moreनीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में ‘‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’’ के सफल क्रियान्वयन पर की सराहना
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का असर: कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की आई कमी, ढाई साल में करीब डेढ़ लाख बच्चे कुपोषण मुक्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’’ की विशेष रूप से सराहना की गई है। आयोग द्वारा ट्विट कर छत्तीसगढ़ में इसके सफल क्रियान्वयन और उपलब्धि को उल्लेखित कर बधाई दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती…
Read Moreब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनाये गये वरीष्ठ पर्यवेक्षक
समदर्शी न्यूज डेस्कउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हे वरीष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इससे पूर्व भी उन्हे असम चुनाव के समय कांग्रेस संगठन के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देखे आदेश…..
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित, दिया प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यलय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर महादेव कावरे ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सुथार जिला स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. आर. टोप्पो, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आर. एस. पैंकरा जिला मलेरिया…
Read Moreपुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को मुंबई (महाराष्ट्र) से किया गिरफ्तार
थाना सन्ना में आरोपी सुनील राम के विरूद्ध अप.क्र. 26/21 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती ने दिनांक 30 मार्च 2021 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुनील राम भगत दिनांक 15.07.2020 को प्रार्थिया के घर आया हुआ था, जहॉं प्रार्थिया को सुनील राम भगत द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं उसके बाद भी शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद सुनील राम भग अपने घर घाटतरी बच्छरांव…
Read Moreगुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर द्वारा ग्राम सेवड़ा में किया गया दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड के ग्राम सेवड़ा में 29 एवं 30 सितम्बर को खरीफ फसलों के प्रमुख कीट व्याधियों का जैविक प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. आरएस नेताम, ग्राम सेवड़ा के सरपंच हरचन्द कश्यप, कीट वैज्ञानिक डॉ. एनसी मण्ड़ावी, शस्य वैज्ञानिक पीके सलाम सहित डॉ. एलएस कुर्रे एवं डॉ. पात्रा सहित कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कृषकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता…
Read Moreजिला प्रशासन द्वारा सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए नि:शुल्क शारीरिक एवं प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ
कलेक्टर एवं महापौर ने रणनीति बनाकर अध्ययन करने और सफलता अर्जित करने किया प्रोत्साहित, अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपने अनुभवों को किया साझा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग में सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में नि:शुल्क शारीरिक एवं प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले हमारे बीच के ही सामान्य बच्चे होते…
Read Moreमुख्यमंत्री ने चाना संस्था द्वारा प्रदत्त 12 वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे
कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के रोकथाम और नियंत्रण के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन चाना ने वेन्टीलेटर्स किये दान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर निवास स्थित औषधालय में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों के सामाजिक संगठन ‘छत्तीसगढ़ एसोसिएशन फॉर नॉर्थ अमेरिका‘ (चाना) द्वारा प्रदत्त 12 नग मेडिट्रॉनिक्स वेन्टीलेटर्स स्वास्थ्य विभाग को सौंपे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में वेन्टिलेटर की जरूरत है, उन जिलों में ये वेन्टिलेटर्स…
Read More