चाय वाले की बेटी ने हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप टेन में बनाया स्थान, आई.ए.एस बनने का है सपना.

समदर्शी न्यूज डेस्क मुंबई : आजमगढ़ जिले की छात्रा आंसू गिरिजा देवी अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल की बोर्ड की परीक्षा 2023 में 96% प्रतिशत मार्क लेकर जिले में टॉप टेन में स्थान बनाया है। खास बात यह है कि मेधावी छात्रा आंसू यादव के पिता अखिलेश यादव चाय बनाकर बेंचते हैं और परिवार की आजीविका चलाते हैं। छात्रा आंसू यादव आजमगढ़ जिले के गोविंदपुर गांव की रहने वाली है। आंसू यादव का सपना आई.ए.एस बनने का है। वह नरसिंह इंटर कॉलेज बैरमपुर की छात्रा है। आंसू…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का चुनाव सम्पन्न : राज गोस्वामी पुनः अध्यक्ष हुए निर्वाचित, मनोज सिंह बघेल बने कार्यकारी अध्यक्ष, चंकी तिवारी महासचिव व संजय उपाध्याय बने उपाध्यक्ष, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों सहित कार्यकारणी की भी हुई घोषणा.

रायपुर संभागीय अध्यक्ष बने स्वरूप भट्टाचार्य जी एवं रायपुर जिला अध्यक्ष बनाए गए राहुल गोस्वामी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ पंजीयन क्रमांक 5983 के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन हेतु 26 अप्रेल को मतदान संपन्न हुआ । चुनाव अधिकारी शंकर पाण्डेय एवं देवेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया 26 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को होटल आदित्य, जय स्तम्भ चौक, रायपुर छ्ग में संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित कर विजयी उम्मीदवार राज गोस्वामी क़ो प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। सभी सम्मानित सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज…

Read More

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0 -16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन.

बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है स्वर्ण प्राशन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग…

Read More

मोटर सायकल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 01 मोटर सायकल जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर मोटर सायकल करता था पार, भटगांव बस स्टैंड मीना बाजार से चोरी किए थे मोटरसाइकिल इस्तगासा क्रमांक 08/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम पता आरोपी — महेंद्र कुमार खुटे पिता स्वर्गीय भरत राम खुटे उम्र 19 वर्ष साकिन जिला पाली सड़क पारा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू. उदय किरण के दिशानिर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी के मार्ग़दर्शन पर थाना…

Read More

बड़ी खबर : संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखा पत्र, संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि संचालनालय स्तर से समय-समय पर संलग्नीकरण समाप्त किए जाने के निर्देश व आदेश जारी किए गए हैं। चालू अप्रैल माह में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी विभागीय सचिव ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्नीकरण को समाप्त कर…

Read More

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक को किया निलंबित, रक्षित केन्द्र सूरजपुर किया सम्बद्ध, मामले में प्रारंभिक जांच के दिए आदेश.

पुलिस की छवि धूमिल करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा – पुलिस अधीक्षक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते दिन समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘पुलिस चोरी का केस मान समझौता कराने करती रही सौदेबाजी‘‘ संबंधी न्यूज प्रकाशित हुआ था। उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेने पर मामला गंभीर प्रकृति का होने, प्रधान आरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा…

Read More

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 21 सितंबर 22 को ग्राम छत्तरपुर निवासी दलगर राम ने चौकी लटोरी में लिखित आवेदन दिया था कि वर्ष 2017-18 में इससे एवं आशाराम से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी लगाने के नाम पर अरविन्द पाण्डेय ने दिनांक 09 फरवरी 21 को क्रमशः 1,50,000/- रूपये एवं 1,30,000/- रूपये कुल 2 लाख 80 हजार रूपये नगद लिया था। जब दोनों का सलेक्शन पुलिस आरक्षक भर्ती में नहीं हुआ तो अरविन्द से पैसा वापस मांगने पर इसे 45 हजार रूपये व आशा राम को…

Read More

दंतेवाड़ा की नक्सल घटना में शहीद हुए डीआरजी के जवानों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी श्रद्धांजली !

कांग्रेस की भूपेश सरकार की नीतियों पर भी उठाये प्रश्न, कहा भूपेश बघेल के पास लड़ने की कोई नीति नहीं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट को कायराना हरकत बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 11 वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता…

Read More

बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन को नुकसान पहुंचाकर मशीन के चारों पहिया एवं पैनल कीमत 40 हजार रूपये की चोरी करने वाला आरोपी लुकेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान हुआ बरामद.

थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम कछार का मामला, आरोपी ने आपसी रंजिशवश उक्त घटना को दिया था अंजाम, आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 379, 427 भादवि का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी पत्थलगांव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22 अप्रैल 2023 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी उसके ग्राम कछार के पास बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में…

Read More

जशपुर जिले की घटना पर भाजपा की राजधानी में प्रेस वार्ता : कांग्रेस सरकार सनातन समाज के उत्पीड़न के रच रही है कीर्तिमान, आदिवासी क्षेत्र धर्मांतरण के कारोबारियों, रोहिंग्याओं आदि का बन गया है अड्डा – भाजपा

भाजपा का आरोप, समूचे क्षेत्र की डेमोग्राफ़ी को तेज़ी से बदला जा रहा है. मुख्यमंत्री इस घटना के लिए समूचे प्रदेश और विशेष कर आदिवासी समाज से हाथ जोड़ कर माफी मांगें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लगातार हिंदुओं का अपमान, सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाना, साम्प्रदायिक तुष्टीकरण और आतंक-अपराध की घटनायें लगातार जारी हैं।…

Read More