थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा को सब्जी बोरे के भीतर छिपाकर ओडिसा से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर तपकरा : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26 फरवरी 2023 के प्रातः में पुलिस को मुखबीर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कांग्रेस के अधिवेशन पर भाजपा की प्रतिक्रिया : कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है – ओपी चौधरी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता, तीन दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है। आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा। जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल जी के पीछे कांग्रेस चलेगी। भाजपा…
Read Moreअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां अधिवेशन : सबके समन्वित प्रयास एवं मेहनत से ऐतिहासिक हुआ आयोजन, अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे- मोहन मरकाम
अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित सभी का आभार – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति और मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का राजनांदगांव दौरा, विभिन्न वार्डो में किया अनेकों विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
राजनांदगांव के ग्राम नंदई में ही सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ राजनांदगांव जिला के ग्राम नंदई वासियों के साथ सुनी। इस दौरान शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी और शहर के कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी की 98वीं कड़ी में दिए गए संदेश पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अलग-अलग संस्कृति, विचारधारा और परंपराओं…
Read Moreअखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग”, स्त्री विमर्श 2k23″ महिला सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर रायपुर : भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह के अंर्तगत दिनाँक 1 मार्च से 8 मार्च 2023 के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में “स्त्री विमर्श-2k23″ – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर महिला संगोष्ठी, महिला जागृति कार्यशाला, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, काव्य गोष्ठी, नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह, महिला जनचेतना-जनजागृति स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों का…
Read Moreयातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 57 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 17,900/- रूपये समन शुल्क.
मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 21 एवं नो पार्किंग में खड़े 12 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 57 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 21 वाहन के चालकों से 6300/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर…
Read Moreमहिला की हत्या कर एक्सीडेंट का रुप देकर साक्ष्य छिपाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में बगीचा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !
फिल्मी स्टाईल में आरोपियों ने वाहन का एक्सीडेंट कर हत्या की घटना को दिया था अंजाम, थाना बगीचा अंतर्गत चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र का मामला, मृतिका अपने पति के ऊपर करती थी चरित्र शंका एवं अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती थी, मृतिका के पति ने अपने भतीजों के साथ मिलकर उक्त घटना को दिया था अंजाम, आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. का अपराध चौकी पण्डरापाठ में पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में !
आरोपी आरोपी भूपेंद्र निवासी खैरताल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा नवागढ़ : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनाँक 25 फरवरी 23 के मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरताल में भूपेन्द्र मिरी उम्र 32 वर्ष अपने घर के बगल खेत में 30 लीटर कच्ची महुवा शराब बिक्री करने के लिए ग्राहकों का इन्तजार कर रहा है, जिस पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के…
Read Moreभाजपा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता, बीते 1 सप्ताह में 8 जवानों के वीरगति को प्राप्त होने पर जताया दुःख, कहा-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद से बढ़े हैं नक्सलियों के हौसले !
जवान हो रहे हैं शहीद, भूपेश बघेल गांधी परिवार की सेवा में व्यस्त हैं, इतिहास में भूपेश बघेल जैसा असंवेदनशील मुख्यमंत्री नहीं हुआ सड़कों पर जवानों का खून बिखरा पड़ा है, भूपेश प्रियंका के स्वागत में गुलाब बिछा रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने बीते 1 सप्ताह में 8 जवानों के वीरगति को प्राप्त होने पर दुःख जताया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों…
Read Moreछत्तीसगढ़ में रोज बड़े बड़े एक्सीडेंट से सड़कें खून से लाल हो रही है और कांग्रेसी अपने नेताओं के स्वागत में सड़कों को फूल से कर रहे हैं लाल – भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू
कांग्रेसियों को अपने नेताओं के लिए फूल बिछाने के बाद भी धक्के ही खाना है, तो जनता के लिए खाईये ना, क्योंकि वह सम्मान भी करेगी और प्यार भी करेगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेसी नेताओं ने चाटुकारिता की एक मिसाल पेश की है। नई सड़क बनाना तो दूर भाजपा शासन में बनी सड़कों का मेंटेनेंस तक ना कर पाने के कारण छत्तीसगढ़ में रोज बड़े-बड़े एक्सीडेंट हो रहे हैं और सड़कें खून से लाल हो रही है और कांग्रेसी अपने नेताओं के स्वागत में सड़कों को फूल…
Read More