वर्ष 2023-24 के लिए निगम का स्कूली बच्चों की पुस्तकों की छपाई का प्रकरण : पाठ्य पुस्तक निगम घोटाले की गहराई से की जाए जांच – ओपी चौधरी

कांग्रेस ने बच्चों की पढ़ाई को भी नही बक्शा, उनके हक का पैसा भी लूट रहे है – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने पाठ्य पुस्तक निगम में सामने आए 130 करोड़ के ताजा घोटाले का हवाला देते हुए कहा है कि राज्य के शिक्षा के स्तर को देश भर में अंतिम स्थिति में पहुंचा चुकी सरकार हालात सुधारने की बजाय पाठ्य पुस्तक निगम में करोड़ों रुपए के टेंडर घोटाले को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल टेंडर घोटालेबाजी की…

Read More

लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से सभी समाज के लिए सामाजिक भवन की हुई है स्वीकृति – यू.डी.मिंज

कुनकुरी में कुम्हार समाज के सामाजिक भवन का संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने किया भूमिपूजन. समाज के लोगों से आग्रह किया गया क़ि सभी बच्चों को शिक्षा दिलाएं, समाज क़े लोग शराब से दूर रहे, इससे सामाजिक विकास होगा, समाज में एक क्रांति आएगी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी के बजरंग नगर में कुम्हार समाज हेतु सामाजिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यू. डी. मिंज विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत ख़ुशी…

Read More

सूरजपुर पुलिस ने की अपील : थर्ड आई हेल्पलाइन नंबर 9479130224 पर दें तेज रफ्तार से बाईक चलाने, स्टंट करने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों की सूचना !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : तेज रफ्तार से बाईक चलाने और स्टंट करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिए सूरजपुर पुलिस के द्वारा थर्ड आई हेल्पलाईन नंबर 9479130224 जारी किया है। इस नंबर पर नागरिकगण ऐसे लोगों की सूचना देकर कार्यवाही करा सकते है, जिनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की सूचना थर्ड आई हेल्पलाईन नंबर पर दें, ताकि ऐसे लोगों के…

Read More

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक : विवेचना अधिकारियों को अनुसंधान कार्रवाई में त्रुटियों से बचने भविष्य में बेहतर साक्ष्य संकलन करने के दिए निर्देश !

पक्षद्रोही गवाहों पर अंकुश लगाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन पर ध्यान केंद्रित करने पर दिया जोर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा उप संचालक अभियोजन एवं एडीपीओ की उपस्थिति में की। पुलिस अधीक्षक ने दोषमुक्त किए गए प्रकरणों का बारीकी से समीक्षा करते हुए अनुसंधान कार्रवाई में त्रुटियों से बचने एवं विवेचना अधिकारियों को भविष्य में बेहतर साक्ष्य संकलन करने के निर्देश देने की बात कही। दोषमुक्त हुए प्रकरणों के कारणों पर भी प्रकाश डालते हुए…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण : परेड के 10 प्लाटूनों ने किया शानदार परेड का प्रदर्शन !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : सोमवार 23 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने 26 जनवरी 2023 को स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाले परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, छसबल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओं सहित कुल 10 प्लाटून सम्मिलित है, जिनके द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रगान की मधुर धुन के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई की बैंड पार्टी के साथ परेड रिहर्सल किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के…

Read More

मुसाफिर चेकिंग हेतु जिले में चलाया गया विशेष अभियान : विशेष चेकिंग के दौरान कुल 153 मुसाफिरों से की गई पूछताछ.

अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुसाफिरी चेकिंग हेतु किया गया था निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्धों की पहचान एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सघन मुसाफिरी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबा, मुसाफिरों के ठहरने के स्थान एवं मुसाफिरों के आने-जाने वाले स्थान बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन,…

Read More

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा सांसद का आरोप, भूपेश बघेल को खटक रही है सनातनी श्रद्धा – सुनील सोनी

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित रूप से धर्मांतरण चल रहा है और इसे रोकने के प्रयास जो भी करता है, भूपेश बघेल और उनकी सरकार उसके दमन के लिए उतावले हो जाते हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर सांसद सुनील सोनी ने बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर कहा है कि भूपेश जी अपना ज्ञान चंगाई सभा में जाकर उन लोगों को बांटें जो इन सभाओं के जरिए धर्मांतरण की साजिशों को निरंतर आगे बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

ग्राम सरमा चौकी कोरबी में चलाया गया निजात अभियान : महिलाओं के द्वारा ग्राम को नशा मुक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कोरबा पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 जनवरी 2023 को चौकी कोरबी क्षेत्र के ग्राम सरमा में प्रचार प्रसार कर नशा मुक्त समाज स्थापित करने की अपील की गई। ग्रामीण महिलाओं द्वारा गांव में संपूर्ण शराबबंदी करने पहल प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के प्रचार अभियान से प्रभावित होकर ग्रामीण नशा छोड़ रहे है, ग्राम सरमा नशा मुक्त ग्राम बनने की ओर अग्रसर है।

Read More

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई बरामद, थाना बलौदा एवं सायबर सेल टीम ने की संयुक्त कार्यवाही !

मोबाईल व मोटर सायकल को घर में रखकर भागने के फिराक में था आरोपी, जिसे विशेष टीम को रात्रि में घेराबंदी कर पकड़ने में प्राप्त हुई सफलता आरोपी किशन बंजारे के विरूद्ध धारा 376, 506 भादवि 04 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग पीडिता जो कक्षा 07 की छात्रा है, उसके द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21 जनवरी 23 को शाम के…

Read More

74,900/- रूपये कीमत की 14 पेटी अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया जप्त, कार छोड़ आरोपी चालक हुआ फरार, की जा रही चालक की पतासाजी !

आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 24/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर प्रतापपुर : दिनांक 22 जनवरी 2023 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया था कि एक व्यक्ति सफेद रंग के कार में अवैध शराब रखकर बनारस रोड़ होते हुए करंजवार प्रतापपुर मार्ग से अम्बिकापुर की ओर जाने वाला है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी…

Read More