सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 112 के माध्यम से पहुंचाया गया अस्पताल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश का दिखा असर, कर्मचारियों ने स्वयं इवेंट जेनरेट कर किया मानवीय कार्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा विगत दिनों पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर उन्हें कर्तव्य के दौरान रूटीन ड्यूटी के अलावा मानवीय संवेदना के आधार पर परिस्थितियों के अनुसार लीक से हटकर भी मानवीय कार्य करने की समझाइश दी गई थी, जिसका असर अब दिखने लगा है। आज दिनांक 18 सितंबर 2022 को लैंको गेट पताढी थाना उरगा के पास एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे गंभीर अवस्था…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत सर्वमंगला में निकाली गई जागरूकता रैली, अवैध नशे से दूर रहने दिलाई गई शपथ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुसके सर्वमंगला प्रभारी विभव तिवारी के द्वारा रैली निकालकर नशा मुक्ति, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, महिलाओं पर घटित अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बरमपुर में महिलाओं को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से  दूर रहने की सलाह दिया गया। कोरबा पुलिस का निजात अभियान लगातार जारी रहने की जानकारी भी दी गई।

Read More

कोरबा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान, चलित थाना लगाकर किया जा रहा जागरूक

चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली, कोरबा द्वारा महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में निजात अभियान के अंतर्गत नारकोटिक ड्रग्स, टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2022 को मुड़ापार अमरैया पारा मोहल्ले में रैली निकाला गया, जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया।…

Read More

तीन साल से फरार स्थायी वारंटी हुआ गिरफ्तार, चोरी के आरोपियों की धर-पकड़  के दौरान स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार

थाना बलौदा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 05 सितंबर 2022 के दरम्यानी रात नगर बलौदा में तीन दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी किया गया था, प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक  360/22, 361/22 धारा 457,380 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों की पतासाजी की जा रही थी। देवार पारा बलौदा में चोरी के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान स्थायी वारंटी राकेश उर्फ राका देवार उम्र 22 वर्ष के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर स्थायी वारटी को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध…

Read More

तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 12 नग मोबाईल, स्कूल से चोरी किये गये पंखा व नगदी रकम कुल 65 हजार रुपये लगभग किया गया बरामद

प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में किया गया पेश आरोपियों द्वारा बलौदा नगर में एक रात्रि में तीन दुकान का शटर का ताला तोडकर दिया था, चोरी की घटना को अंजाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितंबर 22 के दरम्यानी रात नगर बलौदा में तीन दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट कराने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360 / 22, 361 / 22 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर…

Read More

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल की गई बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा आरोपियों के विरुद्ध बम्हनीडीह पुलिस द्वारा इस्तगाशा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 17 सितंबर 22 को सतबनिया मंदिर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटर साइकिल सीडी डीलक्स को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर बम्हनीडीह पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी किया गया; जहाँ एक मोटर साइकिल सीडी डीलक्स के साथ दो व्यक्ति मिले,…

Read More

स्टेट हाइवे पर लोयंगा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक दु्र्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला स्टेट हाइवे पर कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोयंगा मोड़ में रविवार की शाम 4 बजे के करीब  एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के गड्डे में जा फंसा। हांलाकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक सं० NL01AC — 9157 पर पाइप लोड था और ट्रक टाटा से पुणे जा रहा था। इसी बीच हल्की बारिश के कारण ट्रक फिसल कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत व पुलिया के गड्डे में जा फंसा।

Read More

लोअर बाजार थाना पुलिस ने चार ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, पुलिस चारों से कर रही है पूछताछ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आजाद बस्ती निवासी माजिद आलम, गुदड़ी निवासी जावेद कुरेशी, मिल्लत कॉलोनी निवासी इम्तियाज आलम, मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद तहसीन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचा करते थे। एक पुड़िया की कीमत 500/- रुपये है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

Read More

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में, फाईनल में फुटबॉल क्लब सिसई की टीम एक गोल से रही विजयी

समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने एवं पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा इस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला/भरनो प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भरनो, सिसई, करंज और पूसो थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच फुटबॉल क्लब भरनो और फुटबॉल क्लब सिसई के बीच खेला गया। जिसमे निर्धारित समय पर गोल नही…

Read More

पुनिया कांग्रेस के प्रभारी कम और भूपेश के सिपहसालार ज्यादा – भाजपा

संगठन चुनाव दिखावा है, सीएम के सामने आ रही चुनौती खत्म करना असल मकसद – केदार गुप्ता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस में अब आंतरिक लोकतंत्र तो बचा नहीं है। यह बैठक दिखावा करने के लिए की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भूपेश बघेल के लिए कांग्रेसियों द्वारा उत्पन्न की जा रही चुनौतियों को ही समाप्त कर देना है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More