टोनही प्रताड़ना के आरोप में महिला आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

आरोपिया फूलबाई के विरूद्ध चौकी रजगामार जिला कोरबा में अपराध क्रमांक– 545/22 धारा– 294,506 भादवि, 4-5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा प्रार्थीया समारिन बाई कंवर पति टीकाराम उम्र 40 वर्ष पता सांवरा मोहल्ला कोरकोमा चौकी राजगामार द्वारा दिनाक 16 सितंबर 22 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फूलबाई विश्वकर्मा के द्वारा जादू टोना करने का आरोप लगाकर गाली-गलौच, गुंडा बुलवाकर जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को देकर उनके निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक…

Read More

भाजपा मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी, जीएसटी दिवस के रूप में मनाये

मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा नहीं उनकी उपलब्धियों पर मनाया जाना चाहिये – कांग्रेस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी दिवस, जीएसटी दिवस के रूप में मनाना चाहिये। जिस महापुरूष की ख्याति जिस विषय में रहती है परंपरा है कि उस महापुरूष के जन्मदिवस को उसी के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. ज्वाहर लाल…

Read More

भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार – केदार कश्यप

भगवान के घर में डाका डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भारी भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने का हवाला देते हुए कहा है कि जिस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा। इनके चापलूस दरबारी मंत्री भूपेश बघेल को भगवान का ही दर्जा दे रहे हैं और ये जगत के स्वामी…

Read More

चीता प्रोजेक्ट में भी मोदी और भाजपा ने देश को गुमराह किया – कांग्रेस

चीतों का भारत आना पूर्ववर्ती सरकारों की मेहनत का नतीजा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन जिस प्रकार से पूरी भाजपा केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने चीता इवेंट किया वह बड़ा हास्यास्पद और देश के लोगों को गुमराह करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चीता भारत लाने का प्रोजेक्ट 50 साल पहले शुरू हुआ था। 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लेकर आईं। उसके बाद आईएएस अधिकारी एम.के. रंजीत सिंह ने चीतों को बचाने के लिए एक…

Read More

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल की विश्वकर्मा जयंति पर पेंटर मजदूर यूनियन संघ को सौगात : नए भवन निर्माण के लिए पेंटर मजदूर यूनियन संघ को 5 लाख रुपए की देंगे आर्थिक मदद

विश्व का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा जी के जैसे ही भारत के नव-निर्माता हैं पीएम नरेंद्र मोदी जी – बृजमोहन अग्रवाल श्री विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पकार सेवा समिति व पेंटर मजदूर यूनियन के आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आज भगवान विश्वकर्मा जयंति के अवसर पर पेंटर मजदूर यूनियन रायपुर ने भैरव नगर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित होकर सभी को इस उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने पेंटर मजदूर यूनियन…

Read More

सेवा पखवाड़ा : कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किया गया वृक्षारोपण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा किया गया रक्त-दान

आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहे है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल तपकरा एवं पंडरीपानी के संयुक्त तत्वावधान में कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में…

Read More

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का जशपुर जिला भाजपा ने किया शुभारंभ

जिला स्तर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान के साथ समस्त मंडलों में किया गया पौधा-रोपण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में जशपुर जिला भाजपा ने भी आज युवा मोर्चा के बैनर तले जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी मण्डलों में वृक्षारोपण का भी…

Read More

जन संस्कृति मंच का 16 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर को रायपुर के पंजाब केसरी भवन में होगा आयोजित

फ़ासीवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने पंजाब केसरी भवन रायपुर में जुटेंगे पांच सौ से ज्यादा लेखक, साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जन संस्कृति मंच लेखक, साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों का सबसे महत्वपूर्ण संगठन है. इस संगठन का 16 वां राष्ट्रीय सम्मेलन रायपुर में 8-9 अक्टूबर को पंजाब केसरी भवन में आयोजित हो रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के लगभग पांच सौ लेखक, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी अपनी हिस्सेदारी दर्ज करेंगे. यह जानकारी जन संस्कृति मंच के छत्तीसगढ़ के संयोजक सियाराम शर्मा ने एक विज्ञप्ति में…

Read More

गुमला नगर परिषद ने किया ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ में धमाकेदार आगाज़, पहले दिन हुये चार आयोजन, 2 अक्टूबर तक चलेगी कार्यक्रमों की श्रंखला

सुबह-सुबह टाउन हॉल में स्वच्छता शपथ लेने पहुंचे शहर के स्वच्छता सहभागी, निकाली भव्य रैली एग्रो पार्क एवं रॉक गार्डन में सामूहिक श्रमदान से की सफाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गुमला स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में शुरू हुए ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ के पहले दिन गुमला नगर परिषद क्षेत्र की टीम ‘गुमला ग्लेडिएटर्स’ ने भी शहर में चार विभिन्न आयोजन कर शहर में इस स्वच्छता लीग का पूरे जोश और उत्साह के साथ शुभारंभ किया। नगर भवन में सामूहिक स्वच्छता की ली शपथ कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार के आह्वान पर…

Read More

सेवा पखवाड़ा : एक आह्वान से रक्तदान के लिए उमड़ पड़ी भीड़, सेवा भाव से मनाया गया देश के प्रधान सेवक मोदी जी का जन्मदिन – बृजमोहन अग्रवाल

तेरापंथ जैन समाज ने भी किया विश्व के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन, आयोजकों को साधुवाद -बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रायपुर में कई जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जय स्तंभ चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के…

Read More