प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का जशपुर जिला भाजपा ने किया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

जिला स्तर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान के साथ समस्त मंडलों में किया गया पौधा-रोपण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में जशपुर जिला भाजपा ने भी आज युवा मोर्चा के बैनर तले जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी मण्डलों में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने दोकड़ा मण्डल, सांसद गोमती साय व पूर्व विधायक भरत साय तपकरा-पंडरीपानी मण्डल, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत जशपुर मण्डल में रक्तदान शिविर में शामिल होकर एवं  वृक्षारोपण कर पखवाड़े का किया शुभारंभ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जिला मुख्यालय जशपुर में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सत्तू सिंह, रूपेश सोनी, नितिन राय, विक्रांत सिंह, शरद चौरसिया, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, कृपा भगत, अमन शर्मा, दीपक गुप्ता, सज्जू खान, अरविंद भगत, आकाश गुप्ता, टुन्नू सोनी, गंगा भगत, गुड्डू सिन्हा, राजा सोनी, दीपू मिश्रा, निखिल गुप्ता, विनोद निकुंज, राहुल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा, इम्तियाज़, अभिषेक गुप्ता, मुकेश सोनी, नरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अनुज भगत, नीतू गुप्ता,दीपक सिंह, तपकरा पंडरीपानी मण्डल में वेदप्रकाश भगत, कपिलेश्वर सिंह, गोपाल कश्यप, राजेश फेंटा, सीताराम, दोकड़ा मण्डल में जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुषोत्तम सिंह ठाकुर, डीडीसी सालिक साय, मुनेश्वर सिंह केसर, श्रीमती हिरामती साय, दिनेश प्रसाद, रवि यादव सहित जिले के सभी मण्डलों में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजन कर पखवाड़े का शुभारंभ किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!