पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल : मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द

थाना सारागांव स्टाफ द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सौंपा गया, यह व्यक्ति झारखण्ड से भटककर पहुंच गया था ग्राम कमरीद जाटा समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जांजगीर-चांपा दिनांक 02 अगस्त 22 को थाना सारागांव में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमरीद जाटा में एक व्यक्ति जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, वह गांव में इधर-उधर घूम रहा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु थाना सारागांव स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। जहॉ तस्दीक करने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेश सिंह…

Read More

भयादोहन के मामले में 08 माह से फरार शातिर आरोपी दीपनंदा उर्फ गुल्ली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रार्थिया के केटीएम वाहन को आरोपी के कब्जे से किया गया जप्त

शातिर आरोपी दीपनंदा उर्फ गुल्ली पिता अनिल नंदा, उम्र 28 वर्ष, निवासी नगोईखार दर्री, थाना दर्री, जिला-कोरबा घटना के बाद से अपना ठिकाना बदल-बदल के पुलिस को कर रहा था गुमराह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा प्रार्थिया सीमा कोयल दिनांक 3 दिसंबर 2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पुत्र पंकज का दोस्त दीप नंदा उर्फ गुल्ली सितंबर 2021 में आकर इसके लड़के पंकज कोयल से इसके केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीडी 8993 को एक-दो दिन काम है कह कर ले गया तथा वापस नहीं किया…

Read More

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय हुई जशपुर जिला से कार्यमुक्त, सम्हालेंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली का प्रभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ जशपुर पुलिस ने नवपदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 04 अगस्त 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा कार्यमुक्त करते हुए उन्हें जिला मुंगेली के लिए मिली नवपदस्थापना हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती पाण्डेय के 11 महीने के कार्यकाल में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष बल देकर त्वरित निराकरण, बालक–बालिका की दस्तायाबी के साथ पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप में जशपुर पुलिस…

Read More

मोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा, संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा

आजादी के बावन सालों तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त…

Read More

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहीद महेन्द्र कर्मा को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शहीद महेन्द्र कर्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, सेवादल प्रदेश, एनएसयुआई, प्रदेश इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में शहीद महेन्द्र कर्मा की जयंती पर उनके छायाचित्रों में माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं मार्ल्यापर्ण अर्पित कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुमित्रा धृतलहरे, रामविलास साहू,…

Read More

यातायात पुलिस के द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में की गई 55 वाहनों पर चालानी कार्यवाही, वाहन चालकों से कुल 17600/- रूपये लिया गया समन शुल्क

यातायात पुलिस के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की जा रही कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वाहन चेकिंग के दौरान, बिना रिफ्लेक्टर के 25 वाहनों पर 7500/- रूपये, वाहन में स्टेपनी नही रखने वाले 04 वाहनों पर 1200/- रूपये, नो पार्किग में खड़े 10 प्रकरण में 3000/- रूपये, मो.सा. में तीन सवारी चलने के 07 प्रकरण में 2100/- रूपये, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालन के 02 प्रकरण में 1000/- रूपये, कार्यवाही के साथ ही अन्य धाराओं में कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते…

Read More

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय-रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्तनपान के लिए जागरूक कर रहा बाल्य एवं शिशु रोग विभाग

कोलोस्ट्रम की ताकत जीवन भर चलती है, स्तनपान शिशु का पहला अधिकार – डॉ. शारजा फुलझेले समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रसव के तुरंत बाद मां के स्तन से निकलने वाला गाढ़ा पीला दूध शिशु के लिए जीवन भर रोगों से लड़ने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। कोलोस्ट्रम में मौजूद एंटीबॉडीज की ताकत जीवनभर चलती है। जन्म के बाद पिलाया जाने वाला यह दूध, अमृत के समान है, जिसके पोषक तत्व शिशु के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कोलोस्ट्रम के माध्यम से मां न केवल अपने…

Read More

बिजली के दाम दो बार बढ़ाने वाले, स्टांप ड्यूटी पर उपकर बढ़ाने वाले, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम न करने वाले किस मुंह से कर रहे हैं महंगाई की बात – अनुराग सिंह देव

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने बढ़ाई महंगाई – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कांग्रेस के राजभवन घेराव के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में बेतहाशा महंगाई बढ़ाने का काम किया है।  कांग्रेस की कुनीतियों के कारण राज्य की जनता महंगाई की मार झेल रही है। कांग्रेस बताये कि उसने राज्य में महंगाई नियंत्रित करने क्या उपाय किये हैं ?  कांग्रेस ने महंगाई को नियंत्रित करने अपने स्तर पर कोई उपाय नहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ सूखे की चपेट में और सरकार सो रही है कुम्भकर्ण की नींद – संदीप शर्मा

सरकार की मेहरबानी से बंद हैं किसानों के बोर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य में अवर्षा, अल्पवर्षा की स्थिति पर सरकारी ब्यौरे को गलत बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सूखे की चपेट में है और राज्य सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है। किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि राज्य के सरगुजा संभाग की 8 नहीं, बल्कि 20-22 तहसील सूखे की चपेट में हैं। बेमेतरा जिले के नवागढ़, बेरला क्षेत्र सूखे की चपेट में हैं। महासमुंद, खल्लारी…

Read More

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर : ‘एकमुश्त निपटान योजना’ के तहत बकायादार परिवहन व्यवसायियों को शास्ति की राशि में छूट

छूट का लाभ उठा सकेंगे आगामी 31 मार्च तक, राज्य में लगभग 50 लाख वाहनों का हो रहा संचालन एकमुश्त निपटान योजना से वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत और सरकारी राजस्व में होगी बढ़ोतरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जिन व्यावसायिक वाहन संचालकों ने परिवहन विभाग में टैक्स अदा नहीं किया है, उनके लिए राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम ला रही है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में परिवहन व्यवसायियों के हित में ‘एकमुश्त निपटान योजना’…

Read More