Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • मस्तुरी पुलिस ने पकड़ा था डीजल लूटने वाला गिरोह : ट्रक ड्राइवर से लूटा गया था पैसा और डीजल…एक फरार आरोपी गिरफ्तार…भेजा गया जेल.

    मस्तुरी पुलिस ने पकड़ा था डीजल लूटने वाला गिरोह : ट्रक ड्राइवर से लूटा गया था पैसा और डीजल…एक फरार आरोपी गिरफ्तार…भेजा गया जेल.

    बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 13 सितंबर 2023 को प्रार्थी अजय मनहर निवासी लिमतरा थाना मस्तुरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी हाईवा में अकलतरा से गिट्टी लाने के लिए सुबह करीब 04:00 बजे के आस-पास खैरा से हाईवा को लेकर अकेले निकला था, फोरलेन एनएच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बेरियर के पास सुबह करीब 04:30 बजे अपना गाड़ी खड़ा करके नीचे दिशा मैदान करने गया था। दिशा मैदान करके वापस आया तो देखा इसके गाड़ी के टंकी साईड में एक सफेद रंग का माहिन्द्रा कम्पनी का टीयूजी 300 गाडी वाहन क्रमांक सी.जी. 13 एवी 8901 खड़ा था तथा चार लडके हाईवा का डीजल टंकी को खोलकर उसमें पाईप लगाकर डीजल निकाल रहे थे।

    तब उनके पास जाकर अपने गाड़ी का डीजल कैसे निकाल रहे हो, बोला तो वो लोग डण्डा तथा लोहे का राड रखे थे, जिससे प्रार्थी के सिर में अड़ा कर हल्ला मत करना नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे, गाड़ी में 50 लीटर डीजल था उसे पुरा निकाल कर प्लास्टिक जरिकेन में भरकर अपने गाडी में डाल लिये तथा जितना पैसा रखे हो निकालकर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये शर्ट से 500-500 रूपये का दो नोट लूट लिया तथा वहां से आगे चले गये। आगे में एक ट्रेलर गाड़ी वाहन क्रमांक एमपी 53 एचए 2505 खड़ा था, उसके पास जाकर उसका भी डीजल टंकी से डीज़ल निकालने लगे, तब यह अपना मोबाईल गाड़ी में रखा था, जिसे निकाल कर अपने मालिक राजू पंडित को फोन करके घटना के बारे में बताया, तब राजू पंडित वहां पर आया।

    उसी समय एक पुलिस गाड़ी भी वहां पर आया, सभी मिलकर उन लोगों को पकडने लगे, तब तीन लड़के वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की तरफ भाग गया। एक लड़का को पकड़ पाये, जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार मिरी पिता राम कुमार मिरी उम्र 35 साल निवासी कोरबी थाना बलौदा बताया। मनोज मिरी एवं अन्य साथियों के साथ नगदी रकम हाईवा का डीजल लूटकर प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा टीयूजी में भाग गये। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा घटना दिनांक से फरार आरोपी अरविंद खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल पता ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा छग को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनाक 15 अक्टूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • बिलासपुर : पिज्जा हट के शिफ्ट मैनेजर ने किया 1.32 लाख का गबन…पुलिस ने किया गिरफ्तार…न्यायालय में किया गया पेश.

    बिलासपुर : पिज्जा हट के शिफ्ट मैनेजर ने किया 1.32 लाख का गबन…पुलिस ने किया गिरफ्तार…न्यायालय में किया गया पेश.

    बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत् है। बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है। जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत् है। जिसके द्वारा पिज्जा बिक्री का प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रूपये को कंपनी के खाते में जमा ना कर स्वयं खर्च कर गबन किया है।

    प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ट आधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में  थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नागेश राव हुमने का पतासाजी कर उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ किया गया, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ई-रिक्शा से धक्का लगने पर हुए विवाद में युवक की हत्या…पत्थर मारकर किया गया बेरहम कत्ल…. आरोपी गिरफ्तार… साथियों की तलाश जारी.

    बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ई-रिक्शा से धक्का लगने पर हुए विवाद में युवक की हत्या…पत्थर मारकर किया गया बेरहम कत्ल…. आरोपी गिरफ्तार… साथियों की तलाश जारी.

    बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ‍मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह ने दिनांक 15 अक्टूबर 2024 की सुबह 08:35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालत में पड़ा हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोट पहुंचा कर हत्या किया है। प्रार्थी की उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

    जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, श्री अनुज कुमार (एसीसीयू बिलासपुर), सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया, जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई-रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगी।

  • श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” पुस्तक का मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के करकमलों से हुआ विमोचन.

    श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” पुस्तक का मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के करकमलों से हुआ विमोचन.

    राजनांदगांव, 16 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 अक्टूबर 2024 को म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर”  किताब का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग को किताब के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग ने बताया कि ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” किताब भारतीय संस्कृति, धार्मिक पूजा-पाठ की कहानियों और सामाजिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य ने नई पीढ़ी को संस्कृति से कुछ हद तक दूर कर दिया है। ऐसे में यह किताब एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी। बताते चले कि लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग की माँ है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

    लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग ने कहा कि ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” किताब हमारी सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संजोकर रखेगी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए इसे समझने और अपनाने में भी मददगार होगी। उन्होंने बताया कि इस किताब को लिखने की प्रेरणा कोविड महामारी के दौरान अपने बड़े बेटे की शादी के समय मिली। उन्होंने देखा कि नारायणपुर जिले में शादी के समारोहों के दौरान हमारे पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति नई पीढ़ी की जागरूकता कम होती जा रही है। इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए एवं वर्षों के अनुभव और पुरखों से सीखे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों तथा पूजा अनुष्ठानों की जानकारी इस किताब में संकलित की गई है। यह किताब न केवल सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करती है, बल्कि यह एक अनूठा और वस्तुत: पहला ऐसा संकलन है। जिसमें विभिन्न रीति रिवाज और पूजा पाठ की कहानियों और विधियों का समावेश है। इस किताब को लिखने में परिवार का पूरा सहयोग मिला है।

    उल्लेखनीय है कि लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग का जन्म हरियाणा राज्य के करनाल जिले के सालवन गांव में हुआ था, लेकिन वे पिछले 35 वर्षों से दिल्ली में रह रही हैं। वे एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं और कुशल गृहिणी के साथ एक सफल व्यवसायी महिला भी हैं। उनके पति श्री रोशन लाल गर्ग दिल्ली सरकार में डीएसआईआईडीसी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर हो चुके हैं और अब एक सफल व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे श्री मोहित गर्ग भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बहु श्रीमती जागृति गर्ग प्राइवेट सेक्टर में जनरल मैनेजर हैं। उनकी बेटी श्रीमती आरती गर्ग टिबडेवाल एक मंडल आर्टिस्ट हैं और उनके पति श्री नीरज टिबडेवाल तेलंगाना कैडर में 2019 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। छोटा बेटा श्री रोहित गर्ग अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टेंसी कंपनी बीसीजी में कंसलटेंट के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं।

  • बिलासपुर पुलिस का प्रहार : विद्युत तार चोरी के ख़रीद फ़रोख़्त का आरोपी अवैध कबाड़ संचालक फिरोज कर्मचारी सहित गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में प्रस्तुत.

    बिलासपुर पुलिस का प्रहार : विद्युत तार चोरी के ख़रीद फ़रोख़्त का आरोपी अवैध कबाड़ संचालक फिरोज कर्मचारी सहित गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में प्रस्तुत.

    बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष अलगमकर पिता श्रीराम अवतार अलगमकर उम्र 44 साल साकिन राजीव विहार राजकिशोर नगर सरकंडा के द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 26 अगस्त 2024 के शाम 04:00 बजे से दिनांक 28 अगस्त 2024 के सुबह 08:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा ग्राम छतौना से विद्युत केबल 3 एल्यूमिनियम कन्डकटर तार लम्बाई करीबन 6 किलो मीटर को चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।

    विवेचना के दौरान पूर्व में अकलतरा क्षेत्र के 05 चोरों को चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी कर जेल भेजा गया था। उक्त प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपी 01. मोहम्मद फिरोज पिता अब्दुल जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज मस्जिद गली बिलासपुर एवं 02. राहुल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 23 वर्ष निवासी विद्युत नगर तिफरा बिलासपुर को चोरी के सामनों को खरीद बिक्री करने का अपराध कारित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक सतपुरण जांगड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक जितेंद्र निषाद, राजेश नवरंगे एवं लोरिक शांडिल्य को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !

    प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक जितेंद्र निषाद, राजेश नवरंगे एवं लोरिक शांडिल्य को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर / थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले के आरोपी को पकड़ने एवं ग्राम केसदा स्थित फार्म हाउस से इतनी बड़ी मात्रा में शराब के जखीरा को बरामद करने में किये गए उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर इसमें शामिल सभी 03 आरक्षकों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित तीनों आरक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सजगता एवं पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

    1. आरक्षक क्रमांक 559 जितेन्द्र निषाद थाना गिधपुरी.

    2. आरक्षक क्रमांक 625 राजेश नवरंगे थाना कसडोल.

    3. आरक्षक क्रमांक 400 लोरिक शांडिल्य थाना हथबंद.

    थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने वाली टीम – दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को थाना ग्राम जुनवानी पुराना पत्थर खदान के पास आरोपी द्वारा अपनी पत्नी ज्योति रात्रे की चरित्र शंका पर कैंची, पत्थर एवं लोहे के हथोड़ा से निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपी पति धीरज रात्रे को गिरफ्तार करने में आरक्षक जितेंद्र निषाद एवं आरक्षक राजेश नवरंगे द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

    थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद –  दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को ग्राम केसदा स्थित एक फार्महाउस से भारी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 34,30,000/- रूपये मूल्य का कुल 532 पेटी शराब बरामद किया गया तथा मामले में कुल 03 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में इतनी भारी मात्रा में एमपी शराब के डंप किए जाने की सूचना आरक्षक लोरिक शांडिल्य द्वारा ही अपने सूचना-तंत्र के माध्यम से प्राप्त किया गया। जिससे पुलिस टीम को शराब के जखीरे को बरामद करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

  • ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा कदम : आयुध अधिनियम का उल्लंघन, ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, लवन घटना के बाद बड़ी कार्यवाही, मीशो को नोटिस जारी.

    ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा कदम : आयुध अधिनियम का उल्लंघन, ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, लवन घटना के बाद बड़ी कार्यवाही, मीशो को नोटिस जारी.

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर / इस प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में जिले में घटित विभिन्न अपराधों के विश्लेषण से यह पाया गया कि इन अपराध में शामिल अधिकांश अपराधी युवा वर्ग से है तथा इन अपराधों में चाकू, छुरी आदि का इस्तेमाल किया गया है तथा यह चाकू, छुरी इन आरोपियों द्वारा ऑनलाइन मार्केटिंग साईट द्वारा ऑर्डर कर मंगवाया गया था। अपराध नियंत्रण हेतु इस प्रकार से ऑनलाइन शॉपिंग साइट में घातक हथियारों को खरीदने हेतु विज्ञापन जारी करने वाले शॉपिंग साइट पर शिकंजा कसना एवं इन पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है।

    जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ऑनलाइन मार्केटिंग साइट से चाकू, छुरी आदि धारदार घातक हथियारों का विज्ञापन जारी करने वाले आनलाइन मार्केटिंग साइट को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत Meesho ऑनलाइन शॉपिंग साइट को धारा 94 BNSS के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकार से राज्य में धारदार हथियारों का विज्ञापन जारी कर व्यवसाय किया जाना, आयुध अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन साइट में चाकू, छुरी आदि खरीदने हेतु विज्ञापन जारी किया जाता है, जिसका उपयोग कई अपराधिक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा भी किया जा रहा है। पिछले दिनों लवन में घटित मारपीट की घटना में आरोपियों द्वारा Meesho ऑनलाइन शॉपिंग साइट से चाकू ऑर्डर कर मंगवाया गया था, जिसका उपयोग कर आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट पहुंचाया गया।

  • उप पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत !

    उप पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत !

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर / दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को कंट्रोल रूम बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति पर अशोक स्तंभ लगाकर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहना कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में श्री ऐश्वर्य चंद्राकर एसडीओपी भाटापारा के पद पर पदस्थ है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में श्री ऐश्वर्य चंद्राकर की धर्मपत्नी भी सम्मिलित हुई।

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का किया गया आयोजन : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में पदस्थ दो सहायक उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का किया गया आयोजन : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में पदस्थ दो सहायक उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

    अंबिकापुर, 15 अक्टूबर / आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

    पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को विभाग द्वारा प्रदान किए गये नये दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षकों को अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उपनिरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा में ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।

  • थाना गांधीनगर अंतर्गत 3000 नग प्रतिबंधित नशीले  इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी…मामले में सम्मिलित स्थानीय आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    थाना गांधीनगर अंतर्गत 3000 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी…मामले में सम्मिलित स्थानीय आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    अंबिकापुर, 15 अक्टूबर / प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सम्मिलित आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसके साथ ही माल सप्लाईकर्ता, परिवहनकर्ता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री करने वाले आरोपियों पर भी सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दिनांक 17 जून 2024 को चठिरमा रोड़ में वाहनों की सघन जांच के दौरान लटोरी की तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच/01/डीसी/3645 के चालक (01) पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष साकिन अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड के कब्जे से अलग-अलग कार्टून में कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया था।

    मामले में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी पंकजधर दुबे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ एवं माल सप्लाईकर्ता के बारे में पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी (02) संतोष कुमार महतो उम्र 49 वर्ष साकिन रजडेरवा ड़ाल्टेनगंज जिला पलामु झारखण्ड के ज्योति मेडिकल दुकान चंदवा लातेहार एवं (03) पंकज कुमार सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम बेनी माली औरंगाबाद बिहार हाल मुकाम नबीनगर औरंगाबाद बिहार के भारत मेडिकल नबीनगर औरंगाबाद से सम्पर्क कर नशे का इंजेक्शन व दवा लाकर अम्बिकापुर में खपाना बताया था। पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार महतो एवं पंकज कुमार सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था। बाद मामले में अग्रिम जांच पश्चात स्थानीय स्तर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री करने वाले आरोपी मो. गुरफ़ान सिद्दीकी की भी मामले में संलिप्तता सामने आई थी, पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपी (04) मो. गुरफ़ान सिद्दीकी उम्र 45 वर्ष साकिन पुराना नगर निगम के पास ईमलीपारा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अवैध लाभ अर्जन हेतु पंकजधर दुबे से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन प्राप्त कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करना स्वीकार किया गया, साथ ही आरोपी नशे के इंजेक्शन को प्राप्त करने हेतु पंकज धर दुबे के बैंक खाता में रूपये ट्रांसफर करता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।