मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची वेतन ना मिलने की वजह से सोमवार को मजदूरों ने एचईसी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रोजेक्ट भवन घेराव और दिल्ली मार्च की घोषणा भी की है. हटिया मजदूर यूनियन के बैनर तले एचईसी के मजदूरों ने मुख्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. हटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि अगर अब मजदूरों को न्याय नहीं मिलता है, तो उनका यूनियन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेंगे. अगर उसके बावजूद भी एचईसी को जमीन बेचने की अनुमति नहीं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के सभी सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे प्रशासन अकादमी के मास्टर ट्रेनर्स, पांच बैच में 150 से अधिक अधिकारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
सूचना का अधिकार विषय पर पहले बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ अगले दो महीनों में ऐसे पांच बैच में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर सूचना के अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्यन के लिए छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी अपने सभी अपीलीय अधिकारी एवं जन सूचना अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के विशेषज्ञों से प्रशिक्षित कर रहा है। इस तारतम्य में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ियारी में हुई। पहले बैच में 30 से अधिक अधिकारी सम्मिलित हुए। अगले दो महीनों…
Read Moreकांग्रेस सरकार ने सब को ठगा है, गरीबों का मकान, बेरोजगारों का रोजगार, सड़क, पेंशन सहित आदिवासियों का आरक्षण भी कम कर दिया – सांसद गोमती साय
भूपेश सरकार ने जनता को हर मोर्चे पर निराश किया, आने वाले समय में जनता इसका जबाब देगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पहली बार सड़क को लेकर सरकार को घेरते हुए परिवर्तन के लिए शखनांद यात्रा की शुरू हुई हैl बैगिन डोकरी बंजारी मंदिर साई मंदिर से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की गई हैl गरीबों का मकान, बेरोजगारों का रोजगार, सड़क, पेंशन सहित आदिवासियों का आरक्षण भी कम कर दिया। अभी लड़ाई की शुरुवात बताते हुए कहा कि सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई। भूपेश सरकार…
Read Moreराज्य महिला आयोग की सुनवाई : शासकीय एमबीबीएस डॉक्टर ने आयोग के समक्ष आवेदिका डॉक्टर से मांगी सार्वजनिक माफी, सार्वजनिक माफी के वीडियो को रखा गया इस प्रकरण के रिकॉर्ड में
ऑनलाइन बैठक में अधिकारी करता है अपशब्द बातों से संबोधित, आयोग ने आगामी सुनवाई सम्बंधित कंसल्टेंट एजेंसी की उपस्थिति में करने का सुनाया निर्णय समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ. अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। आज बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा के शासकीय हॉस्पिटल के प्रकरण में उभय पक्षों को विस्तार से सुना गया। दोनों पक्ष शासकीय एमबीबीएस…
Read Moreवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान कराया उपलब्ध, इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के लगभग 50 छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल के संबंध में कराया जा रहा है अभ्यास
इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के संबंध में खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण/अभ्यास कराया जा रहा है विधार्थियों को कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल की बारीकियों के संबंध में दी जा रही है जानकारी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित खिलाड़ी आगामी दिवस में रणजीता स्टेडियम जशपुर में अपनई खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS) द्वारा स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान उपलब्ध कराया गया है। इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को…
Read Moreछत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज रायपुर का शरद पूर्णिमा महोत्सव : सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कहा- शरद ऋतु के मौसम में हम अपने शरीर को भर सकते हैं नई उर्जा से
ठंड के मौसम में हम भक्ति में लीन हो सकते हैं – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज (केंद्रीय समिति) रायपुर के द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित रहे एवं सभी उपस्थित जनों को उन्होंने शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शरद पूर्णिमा दो ऋतुओं के बीच का काल है। आज से हम जो भी सेवन करेंगे हमारे शरीर में पच जाएगा। भोजन के…
Read Moreजसराज बरड़िया एक्सिलेंसी अवार्ड 2022-23 : अगर हमको भगवान ने कुछ दिया है, तो हमको भी समाज को कुछ देना चाहिए – बृजमोहन अग्रवाल
लक्ष्मी जी की कृपा भी उन्हीं पर होती है जो समाज के लिए, देश के लिए, धर्म के लिए काम करते हैं -बृजमोहन अग्रवाल ये समय नई पीढ़ी का समय है, सबसे बड़ी बात है अच्छाई को प्रोत्साहित करना – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के वृन्दावन, सिविल लाइन में जसराज बरड़िया एक्सिलेंसी अवार्ड 2022-23 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। इसी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव एवं सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री…
Read Moreअवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही : दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,
आरोपी झंकार कुमार कटकवार से 47.5 किलो एवं जय कुमार मित्तल से 18 किलो विस्फोटक पटाखा कीमत 21,000/- किया गया बरामद दोनों आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस द्वारा विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 09 अक्टूबर 22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चंदनिया पारा निवासी झंकार कटकवार अवैध फटाखा भंडार कर रखा है, जिसकी सूचना पर स्टाफ एवं गवाहों के साथ रेड कार्रवाई की गई। झंकार कटकवार चंदनिया पारा से अवैध पटाखा विस्फोटक वजनी 47.5 किलो एवं जय कुमार मित्तल निवासी नैला…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा ने प्रेस वार्ता कर कहा- नक्सली आज कांग्रेस की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है !
तेलंगाना में दो महिला व दो पुरुष नक्सलियों के साथ भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी के पकड़ाये जाने पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछे पांच सवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस का पदाधिकारी (महामंत्री) तेलंगाना में दो महिला व दो पुरुष नक्सलियों के साथ पकड़ा गया है। यह कोई सामान्य घटना नहीं है कि नक्सल प्रभावित राज्य के अतिसंवेदनशील इलाके का सत्तारूढ़ पार्टी का जिम्मेदार नेता नक्सलियों के साथ दूसरे राज्य में पकड़ा गया है। नक्सली आज कांग्रेस…
Read Moreनवरात्रि पूजा के सदभावपूर्वक आयोजन में दुर्गोत्सव समितियों का योगदान सराहनीय, पवित्र परंपराओं को कलंकित करने वालों पर नकेल कसे प्रशासन – अमर अग्रवाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने त्योहारों की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए बिलासपुर में दुर्गोत्सव की परंपरा को संस्कृति की मिसाल बताया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर स्थानीय कुंदन पैलेस श्रीकांत वर्मा मार्ग में आयोजित शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दशहरा मिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर की ढाई सौ से अधिक दुर्गा उत्सव समितियों का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्र का पर्व सकारात्मकता का भाव लाता है, सर्वसमुदाय नौ…
Read More