समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग जशपुर द्वारा जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 से 17 जुलाई 2022 तक जिला चिकित्सालय में सर्जन की अनुपलब्धता के कारण महिला नसबंदी आपरेशन सम्पादित नहीं होगी। आगामी तिथियों की रोस्टर यथावत रहेगी।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
महिला नसबंदी हेतु निर्धारित प्रकरण से अधिक प्रकरण भेजने पर संबंधित को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी हेतु प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने हेतु विकासखण्डों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखण्ड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी हेतु जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश एवं चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त हेतु फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ…
Read Moreजशपुर जिले में कोरोना से बचाव हेतु निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान शुरू, जिले में बूस्टर डोज लगवाने लोगों में दिखने को मिल रही जागरूकता
विधायक जशपुर विनय भगत ने प्रिकॉशन डोज लगवाकर लोगों से वैक्सीन लगवाने किया अपील कोविड वैक्सिनेशन अमृत महोत्सव अभियान के तहत दूसरी खुराक के छः महीने या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर लगेगा प्रिकॉशन डोज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर…
Read Moreजशपुर चापाटोली के ग्रामीणों को हमर गांव हमर पानी हमर मिट्टी के तहत जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण किया गया प्रदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत चापाटोली में आज हमर गांव हमर पानी हमर मिट्टी के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रामीणों को वर्षा जल के बचाव के लिए आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्री बजरंग वर्मा, तकनीकी सहायक व ग्रामीण उपस्थित थे। प्रशिक्षण में ग्रामीणों को भू जल स्तर बढ़ाने के लिए जल बचाव हेतु कंटूर ट्रेंच निर्माण व मिट्टी के क्षरण से रोकने के लिए वृक्षारोपण की जानकारी प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं निर्देशों पर तत्परता से अमल हो-मुख्य सचिव: जशपुर जिले से कलेक्टर, वनमण्डलाधिकरी सहित अन्य अधिकारी बैठक में हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के भ्रमण, भेंट मुलाकात और विभिन्न विभागीय बैठकों में दिए गए निर्देशों एवं उनके द्वारा की गई घोषणा पर त्वरित अमल सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से मुख्यमंत्री के निर्देशो, घोषणाओं पर हुई प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल हुई कार्यवाही, जशपुर के दिव्यांग बुधनाथ को मिला बैटरीचलित मोटाराईज्ड ट्राईसाईकिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान किए गए घोषणाओं एवं निर्देशों पर अमल कर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम झारमुंडा निवासी दिव्यांग श्री बुधनाथ सिदार ने ट्राईसाईकिल की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग आवेदक श्री बुधनाथ सिदार को मोटाराईज्ड ट्राईसाईकिल प्रदाय किए जाने हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में…
Read Moreभाजपा का यह कृत्य किसान विरोधी, खाद के नाम पर भाजपा प्रदेश में कर रही नौटंकी – मनोज सागर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा खाद की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार भाजपा के सांसद केंद्र से करे मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर लगातार चल रहे भाजपा के प्रदर्शन के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने इस समस्या को लेकर भाजपा पर ही निशाना साधा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि खाद के नाम पर भाजपा प्रदेश में नौटंकी कर रही हैं। भाजपा का यह…
Read Moreमंजिल तक वही पहुंचेगा जो सभी बाधाओं को पार करेगा,सिर्फ परिश्रम से ही मिलेगी सफलता – यू. डी. मिंज
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छात्र छात्राओं से कहा शिक्षा ही जीवन का मुख्य आधार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के मुख्य अतिथ्य में शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कुल बासनतला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विकासखंड के शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कुल बासनतला में शाला प्रवेशोत्सव, विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया।जिसमें में पूर्व माध्यमिक शाला बासनताला, प्राथमिक शाला बासनताला,प्राथमिक शाला जोरातराई प्राथमिक शाला नावापारा…
Read Moreयातायात पुलिस के द्वारा नो पार्किग में खड़े वाहनों पर किया गया कार्यवाही, 3 वाहनों को किया गया जप्त
मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं में किया गया 49 वाहनों पर चालानी कार्यवाही उक्त वाहन चालकों से कुल 29100 रूपये वसूल किया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चम्पा तीन सवारी बैठकर चलने वाले 08 वाहनों पर 2400 /-, बिना रिफलेक्टर के 10 वाहनों पर 3000/-, ओव्हर लोड के 01 प्रकरण में 12000/-, नो पार्किग में खड़े 09 प्रकरण में 2700/-, बिना हेलमेंट लगाये वाहन चालन कें 04 प्रकरण में 2000/-, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालन के 02 प्रकरण में 1300/-, बिना लायसेंस वाहन चालन के 01 प्रकरण में…
Read Moreतलवार लहराकर भयभीत करने वाले अपचारी बालक के विरूद्ध की गई कार्यवाही, अपचारी बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चम्पा प्रार्थी गजेन्द्र जांगडे उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सक्ती द्वारा दिनांक 14.07.22 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वन विद्यालय के आस-पास एक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार जैसे औजार को लेकर रोड में खड़ा होकर लहरा रहा था और आने-जाने वाले लोगों को मारने की धमकी दे रहा था उक्त व्यक्ति प्रार्थी को देखकर मारने के लिए उतारू हो गया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 228/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
Read More