कलेक्टर ने लिया जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल एवं लालबाग मैदान में पहुंचकर निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंसल ने अधिकारियों को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम एवं झीरम शहीद स्मारक के शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…

Read More

मोदी सरकार की गलत नीति के कारण थोक महंगाई दर ने 15 प्रतिशत से ऊपर लगाई छलांग – वंदना राजपूत

केंद्र सरकार की असफल नीतियों के कारण महिलाओं के घर का बजट चौपट हो गया मोदी सरकार केवल चंद उद्योगपतियों का भला करने के लिये गरीबों का गला काट रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अप्रैल में थोक महंगाई दर 15.8 फीसदी के ऊपर होने पर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महंगाई की दर उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है और इधर मोदी सरकार गहरी निंद्रा में है, बेतहाशा महंगाई दिखाई नही दे रहा है। जनता को महंगाई के मोर्चे पर…

Read More

पेट्रोल-डीजल में सरकार की कमाई बढ़ी, देश में महंगाई मोदी निर्मित आपदा- धनंजय सिंह ठाकुर

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनी ने कमाएं 26 लाख 24 हजार करोड़ रुपए पेट्रोल-डीजल से मोदी सरकार ने की रिकॉर्ड मुनाफाखोरी और देश में बढ़ी रिकॉर्ड महंगाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दामों के नाम पर देश को चूना लगाने वाली मुनाफाखोर मोदी सरकार और तेल कंपनियों की कमाई बढ़ी है, जनता की आय घटी और महंगाई के चलते खर्चा बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार…

Read More

भाजपा देश और प्रदेश में नफरत की राजनीति कर रही है – सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार सर्व धर्म सम-भाव के सिद्धांतों से अलग होने की कुचेष्टा से बाज आये भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा की ध्रुवीकरण की घातक राजनीति से होने वाली चेतावनी का समर्थन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नसीहत दी है कि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार सर्व धर्म सम-भाव के सिद्धांतों से अलग होने की कुचेष्टा से बाज आयें। भाजपा देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में नफरत की राजनीति कर…

Read More

जब-जब बस्तर के विकास की बातें होती है, बस्तर के विकास के प्रयत्नों से भाजपा चिढ़ क्यों जाती है ? – कांग्रेस

15 साल के रमन सरकार के दौरान आदिवासी वनवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार हुए और उनके कानूनी अधिकार का हुआ हनन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब-जब बस्तर के विकास की बातें होती है रमन सिंह बौखला क्यो जाते हैं ? 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब बस्तर के विकास को बाधित रखा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर के विकास, बस्तर वासियों की…

Read More

भूपेश के बयान पर विष्णुदेव का जवाब : देश का विभाजन करके सत्ता भोगने वाली कांग्रेस ज्ञान न बांटे- विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराने वाली कांग्रेस अब जात-पात की राजनीति कर रही है हिंदुत्व की सनातनी धरोहरों और सनातन संस्कृति पर आघात करने वाली कांग्रेस का एक-एक पाप उभरकर सामने आ रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश का विभाजन कर तुष्टीकरण की नीति से सत्ता भोगने वाली कांग्रेस ज्ञान न बांटे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उस कुसंस्कृति की उपज हैं, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के साथ वफादारी की…

Read More

गरीबों के दाने पर भूपेश बघेल का डाका, 25 सौ करोड़ का राशन घोटाला – भाजपा

केंद्र सरकार को इस राशनखोर सरकार के कारनामे की केंद्रीय एजेंसी से करानी चाहिए जांच भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य के लाखों गरीबों के मकान का सपना चकनाचूर कर दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक तरफ गरीबों के मसीहा बनने का ढोंग कर रहे हैं और दूसरी तरफ गरीबों के दाने पर भूपेश बघेल सरकार डाका डाल रही है। केंद्र सरकार से मिले अतिरिक्त राशन में इस सरकार ने अब तक…

Read More

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले दहेज लोभी दो आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, थाना सक्ती पुलिस ने की कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 498ए, 34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 152/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रैल 2022 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि शादी के बाद से ही आरोपी दिव्यांश पटेल व उसके परिजन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/22 धारा 498ए,34 भादवि कायम किया गया। मामले में प्रार्थिया द्वारा शादी दिनांक 13 जुलाई 2021 को कोरबा निवासी दिव्यांश पटेल के साथ सामाजिक रिति-रिवाज से विवाह…

Read More

पहली प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी शादी रचाने वाला प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना-बागबहार में भादवि की धारा 376(2)ढ के अंतर्गत अपराध क्रमांक 69/2022 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पत्थलगांव क्षेत्र की पीड़िता ने दिनांक 16 मई 2022 को थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश की थी कि माह-अप्रैल 2019 में पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी, तभी आरोपी संजय से मुलाकात हुई, आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके बाद हमेशा आरोपी पीड़िता के घर आना-जाना करता था.  पीड़िता…

Read More

बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, चढ़ा फगुरम पुलिस के हत्थे, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

झारखण्ड से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी फगुरम थाना डभरा मे प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी लडकी को दिनांक 21 सितम्बर 21 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर चौकी फगुरम मे अपराघ क्रमांक 397/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बंधित होने एवम् प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल से तकनीकी सहायता एकत्र कर अपहृता का सतत रूप से…

Read More