सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षों ने किये गये संगठनात्मक कार्यो की दी जानकारी आगामी कार्ययोजना को लेकर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा जिला संगठन के प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में तथा रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक कुनकुरी मंगल भवन में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
स्कूली बच्चों की सुरक्षा व बच्चों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने के संबंध में पुलिस एवं शिक्षा विभाग का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 20 विद्यालय के प्राचार्य कार्यशाला में हुए सम्मिलित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 26 नवम्बर दिन शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी स्कूलों के प्राचार्य को बोर्ड परीक्षा से संबंधित, अपने स्कूलों में बच्चों को परिवहन करने वाली स्कूली बसें एवं अन्य वाहन जिसमें बच्चो का परिवहन करते…
Read Moreसहेलियों के साथ नाटक देखने गई नाबालिग घर वापस नही लौटी, परिजनों ने पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट, नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपी सुनील राम मुण्डा उम्र 26 वर्ष निवासी बंगलापारा लैलूंगा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 145/2021 धारा 363, 366(क),376, 376(2) भादवि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कोतबा क्षेत्र का प्रार्थी दिनांक 25-11-2021 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 20-11-2021 की शाम लगभग 7ः00 बजे अपनी सहेलियों के साथ नाटक देखने ग्राम-झिमकी गई थी, उसकी सहेलियॉं नाटक देखकर वापस आ गई लेकिन उसकी पुत्री…
Read Moreघर में नाबालिक युवती को अकेला देख करने लगा छेड़छाड़, युवती के शोर मचाने से भागा, पुलिस ने आरोपी को आन्ध्रप्रदेश के विशाखापट्नम से किया गिरफ्तार
पुलिस थाना 0फरसाबहार में आरोपी आशीष परहा उम्र 26 वर्ष निवासी भगोरा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 354, 506, 452 भादवि. एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फरसाबहार क्षेत्र की प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में दिनांक 22 जुलाई 21 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 जुलाई 21 को वह घर में अकेली थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आशीष परहा घर में घुसकर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ कर रहा था,…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसानों मजदूरों आम जनता की हित की बात रखते हैं तो भाजपा नेता तिलमिलाते क्यो है ?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसानों मजदूरों युवाओं और आम जनता की हित की बात रखते हैं तो भाजपा नेता तिलमिलाते क्यों हैं? जो काम प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित होकर भाजपा के 9 सांसदों को करना चाहिए उसे करने में भाजपा के सांसद अब तक नाकाम रहे हैं। छत्तीसगढ़ के साथ निरंतर मोदी सरकार भेदभाव कर रही है केंद्रीय योजनाओं की राशि में कटौती कर रही है केंद्रीय योजनाओं के आवंटन में छत्तीसगढ़ के…
Read Moreछग में न सनातन धर्म खतरे में है न आदिवासी संस्कृति खतरे में है ,भाजपा की राजनैतिक दुकान खतरे में है –कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा धर्मांतरण पर दिये बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का राजनैतिक प्रलाप बताया है ।छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है ,कोई भी व्यक्ति किसी को जबरिया या प्रलोभन दे कर धर्मांतरण करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के रास्ते खुले हैं ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया हुआ है कि कही भी धर्मांतरण की कोई भी शिकायत आये तो उस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाय ।धर्म व्यक्ति…
Read Moreसीपीएस शासकीय सेवकों के लिए नवा रायपुर में आज शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला
एन्युटी लिटरेसी प्रोग्राम और नवीन पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति पश्चात मिलने वाले हित लाभ पर केन्द्रित है आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय, कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त तत्वाधान में 25 और 26 नवम्बर को राज्य शासन एवं स्वशासी संस्थाओं के अभिदाताओं को वार्षिकी क्रय किये जाने के संबंध में जागरूक करने हेतु छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर स्थित आडिटोरियम में Annuity Literacy Programme विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के प्रथम दिवस का उद्घाटन संचालक, कोष लेखा…
Read Moreकलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन की जानकारी दी,निष्पक्ष, निर्विध्न और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सहयोग की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर सौरभ कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रायपुर जिले के नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी और उनसे निष्पक्ष, निर्विध्न और षांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हर संभव सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी षंकाओं का समाधान किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पालिका निगम, बीरगांव…
Read Moreनगर पालिका निगम बीरगांव में आम निर्वाचन तथा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के वार्ड क्रमांक-14 के उप निर्वाचन की घोषणा
कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर श्री सौरभ कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत कुमार अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता लेकर रायपुर जिले के नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, द्वारा रायपुर जिले के नगर पालिका निगम बीरगांव में आम निर्वाचन तथा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के वार्ड कमांक-14 के उप…
Read Moreराज्य महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई, 20 प्रकरण में 16 पक्षकार उपस्थित हुए, 5 प्रकरण नस्तीबद्ध शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया, समाज प्रमुखों ने 30,000 रुपये व एक अन्य प्रकरण में 63,000 रुपये वापस करना स्वीकार कर माफी मांगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती नीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। एक प्रकरण में आवेदिकागण ने आयोग के समक्ष बताया कि एक शिक्षक होने के साथ समाज का सचिव है और समाज के लोगो को डराकर अर्थदंड वसूलता है। इस प्रकरण में आवेदिकागण की भतीजी का विवाह जिस लड़के से हुआ था वह शादी के तुरंत बाद…
Read More