छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हिन्दुस्तान की बात कार्यक्रम में कहा लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ रायपुर – कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने हर सेक्टर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग को खुशहाल और समृद्ध बनाने का है। राज्य के संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं। यह बाते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम ‘‘हिन्दुस्तान की बात‘‘ के दौरान कही।  उन्होंने इस अवसर पर राज्य में…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू का कहर, हर दिन मिल रहे 20 नए मरीज

रायपुर में डेंगू के मिल रहे नए केस के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब हर दिन 18 से 20 के मरीज निकल रहे हैं.  विगत 20 दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या अकेले रायपुर में ही 233 के पार हो गई है. इनमें से ज्यादातर मरीज जून महीने से ही हैं. शहर में डेंगू के जो मामले सामने आए हैं, उनमें राम कुंड पारा, राम सागर पारा और पुरानी बस्ती से अभी रोज प्रभावित निकल रहे हैं. वहीं बैरन…

Read More

गरियाबंद नगर पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन

पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ किया भाजपा प्रवेश रायपुर – गरियाबंद नगर पंचायत चुनाव के दौरान निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में प्रवेश होकर रेखा जितेंद्र सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थी। वह पिछले चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष रह चुकी है। भाजपा में रहते लंबे समय से एक सक्रिय कार्यकर्ता रही है। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश घर वापसी कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर ने अपने कुछ पार्षदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात कर उनके समक्ष पुनः भाजपा का…

Read More

जशपुर एसपी ने किया स्पंदन कार्यक्रम, आयोजन में पुलिस परिवार की जानी समस्या और किया निदान

जशपुर- पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पारिवारिक व निजी समस्याओं को जानने व उनके निवारण हेतु वशिष्ट कम्युनिटी हॉल जशपुर में एक दिवसीय ‘‘स्पंदन’’ कार्यक्रम का आयोजन कर समस्याओं को सुना गया, साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर निदान किया गया। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत के साथ अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Read More

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में नक्सली हमले की निंदा की,कहा जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

ज्ञातव्य है कि आज जिला नारायणपुर के कडेमेटा कैम्प से ITBP 45वी वाहिनी का एक दल आसपास इलाके के डोमिनेशन हेतु कैम्प से रवाना हुए थे। दोपहर लगभग 12 : 10 बजे कडेमेटा से कडेनार के बीच बेंचा मोड़ में नक्सलियों द्वारा आई टी बी पी की पार्टी के ऊपर घात लगाकर फायरिंग किया गया। फायरिंग लगभग आधे घंटे तक चली। फायरिंग के दौरान आई टी बी पी के सहायक सेनानी श्री सुधाकर शिंदे एवं सहायक उप निरीक्षक श्री गुरुमुख सिंह गोली लगने से घटना स्थल पर ही शहीद हो…

Read More

मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व की दी बधाई

 रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है,त्यौहार इसका अभिन्न हिस्सा हैं। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम दक्षिण भारत में जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की 21 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाखे जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक चेतना के विस्तार में लाखे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला…

Read More

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लोकार्पित मुख्यमंत्री ने श्री दूधाधारी मठ को बस टर्मिनल का निर्माण हेतु प्रदाय भूमि के बदले नवा रायपुर में जमीन देने की घोषणा की रायपुर- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की…

Read More

जोगी कॉंग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष- राजिम ने डॉक्टर रमन सिंह के समक्ष भाजपा में किया प्रवेश

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह के समक्ष पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू जिलाध्यक्ष राजेश साहू, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के नेता नगर पंचायत राजिम के पूर्व अध्यक्ष पवन सोनकर सहित उनके नेतृत्व में लगभग 150 जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर तथा केन्द्र की भाजपा सरकार माननीय मोदी जी के द्वारा राष्ट्रहित एवं जनहित में किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में…

Read More